Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र में आ रहे ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • साहित्य

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र में आ रहे ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले

Sarvoday Times 5 years ago 1 minute read 0 comments
download (13)

ओमिक्रोन के खतरे के बीच देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां बीसीसीआई के अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव पाए गए और कोलकाता के अस्पताल में भर्ती हैं

तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री भी इसकी चपेट में आ गई हैं. वर्षा गायकवाड़ कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने सोमवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी हिस्सा लिया था.

इससे पहले, महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 1,426 नए मामले आए और 21 मरीजों की मौत हो गयी. नये मरीजों में 26 लोग वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित हैं.

विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि पिछले 24 घंटे में 21 मरीजों की मौत हो जाने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,41,454 हो गयी तथा संक्रमण के कारण मृत्युदर 2.12 फीसदी है.

भारत के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ओमीक्रोन के 653 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 186 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या विदेश चले गए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को अद्यतन आंकड़ों में यह जानकारी दी गई.

ओमिक्रोन के महाराष्ट्र में सर्वाधिक 167 मामले पाए गए हैं. इसके बाद दिल्ली में 165, केरल में 57, तेलंगाना में 55, गुजरात में 49 और राजस्थान में 46 मामले सामने आए हैं.

मंत्रालय के सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 6,358 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,47,99,691 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 75,456 रह गई है. इस दौरान 293 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 4,80,290 हो गई है.

पिछले 61 दिन से कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 15,000 से कम रह रहे हैं. मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 75,456 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.22 प्रतिशत है.

यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 385 मामलों की कमी आई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से मरीजों के स्वस्थ होने की दर 98.40 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है.

Post navigation

Previous: देश में पिछले 24 घंटों में आये कोरोना के 6 हजार से ज्यादा मामले
Next: कांग्रेस आज मना रही 137वां स्थापना दिवस सोनिया गांधी ने किया पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 1 month ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 1 month ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.