Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज करेंगे उद्घाटन
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज करेंगे उद्घाटन

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (16)

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में कानपुर का दौरा करेंगे और दोपहर करीब 1:30 बजे कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे.

इससे पहले पीएम मोदी सुबह करीब 11 बजे आईआईटी कानपुर के 54वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे. शहरी गतिशीलता में सुधार करना प्रधानमंत्री के प्रमुख फोकस क्षेत्रों में से एक रहा है.

कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के पूर्ण खंड का उद्घाटन इस दिशा में एक और बड़ा कदम है. यह आईआईटी कानपुर से मोती झील तक पूरा 9 किलोमीटर लंबा खंड है. प्रधानमंत्री कानपुर मेट्रो रेल परियोजना का निरीक्षण करेंगे

और आईआईटी मेट्रो स्टेशन से गीता नगर तक मेट्रो की सवारी करेंगे. कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना की पूरी लंबाई 32 किलोमीटर है, और इसे 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जा रहा है.

प्रधानमंत्री बीना-पनकी मल्टीप्रोडक्ट पाइपलाइन परियोजना का उद्घाटन करेंगे. 356 किलोमीटर लंबी इस परियोजना की क्षमता लगभग 3.45 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है.

https://images.kooapp.com/transcode_input/13191540/B402DDB8-A0C7-4321-AF6E-3DD4F196E8B3-image.jpeg

मध्य प्रदेश की बीना रिफाइनरी से लेकर कानपुर के पनकी तक फैली इस परियोजना को 1500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है. यह क्षेत्र में बीना रिफाइनरी से पेट्रोलियम उत्पादों को पहुंचाने में मदद करेगी.

पीएम मोदी आज आईआईटी-कानपुर के दीक्षांत समारोह को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे. पीएम मोदी ने लोगों से इस संबोधन के लिए सुझाव देने को कहा है. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैं इस महीने की 28 तारीख को दीक्षांत समारोह को संबोधित करने के लिए आईआईटी कानपुर जाने को लेकर उत्सुक हूं.

यह एक उत्कृष्ट संस्थान है, जिसने विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है. मैं सभी को सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित करता हूं.’’

दीक्षांत समारोह के दौरान, सभी छात्रों को राष्ट्रीय ब्लॉकचैन परियोजना के तहत संस्थान में विकसित एक आंतरिक ब्लॉकचैन संचालित तकनीक के माध्यम से डिजिटल डिग्री प्रदान की जाएगी.

पीएमओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल डिग्री की शुरुआत करेंगे. ये डिजिटल डिग्री विश्व स्तर पर सत्यापित की जा सकती है.

Post navigation

Previous: कांग्रेस आज मना रही 137वां स्थापना दिवस सोनिया गांधी ने किया पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित
Next: आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.