Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दिल्ली में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अरविंद केजरीवील ने दिया बड़ा बयान
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अरविंद केजरीवील ने दिया बड़ा बयान

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 0 comments
download (15)

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले तेजी से भारत में बढ़ रहे हैं. ओमिक्रॉन के खतरे के बीच राजधानी दिल्ली में कोरोना के केस में भी काफी उछाल देखने को मिल रहा है.

अब दिल्ली में कोरोना के खतरे को देखते हुए अरविंद केजरीवील ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोगों को कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है. अभी राजधानी में करीब 2500 से 3000 मामले प्रतिदिन आ रहै हैं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को कहा है कि किसी को कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है. फिलहाल 2500 से 3000 केस हर दिन सामने आ रहे हैं. वहीं राजधानी में अभी फिलहाल 6360 कोरोना के एक्टिव केस है. वहीं जो लोग कोरोना से बीमार है उन सब में से लगभग किसी को भई अस्पताल आने की जरूरत नहीं पड़ रही है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के खतरे के बीच जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली सरकार ने फिलहाल 37 हजार ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की है. इन 37 हजार बेड में से केवल 82 बेड पर ही मरीज मौजूद हैं.

वहीं 6000 लोग दिल्ली में कोरोना से पीड़ित हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ‘मैं आपको केवल यह बताना चाहता हूं कि सभी नए मामलों हल्के लक्षण है इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा भारत में लगातार बढ़ते जा रहा है. ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कई राज्य सरकारों ने अपने राज्य में कई तरह की पाबंदियां लगाई है.

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27 हजार 553 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 284 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 1525 मामले सामने आ चुके हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के नैनीताल में नवोदय विद्यालय में 82 बच्चे कोरोना पॉजिटिव
Next: कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले को देखते हुए हरियाणा में बंद किए गए स्कूल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 2 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.