Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले को देखते हुए हरियाणा में बंद किए गए स्कूल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य
  • साहित्य

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले को देखते हुए हरियाणा में बंद किए गए स्कूल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
download (17)

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले अब पूरे देश में तेजी से बढ़ रहे हैं. ओमिक्रॉन के खतरे के बीच कई राज्य सरकारों ने अपने राज्य में कई तरह की पाबंदियां लगाई है. देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27 हजार 553 नए केस सामने आए हैं.

वहीं, 284 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 1525 मामले सामने आ चुके हैं. ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले और खतरे के बीच दिल्ली, यूपी

और हरियाणा में सभी स्कूलों को ठंड की छुट्टी के लिए बंद करने का फैसला किया गया है. हालांकि बच्चों को पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन क्लास चलाने का फैसला लिया गया है.

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामले और खतरे को ध्यान में रखते हुए देश की राजधानी दिल्ली में सरकार ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी में पिछले दो हफ्तों में ओमिक्रॉन के मामले 2-3 प्रतिशत से बढ़कर 25-30 प्रतिशत पहुंचने पर डीडीएमए ने सभी स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है.

इस गाइडलाइन के अनुसार सभी स्कूलों और कॉलेजों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्णय लिया गया है. वहीं राज्य सरकार ने क्लास 1 से लेकर 5 क्लास तक स्कूलों में ठंड की छुट्टी देने का फैसला लिया है.

ओमिक्रॉन के खतरे के बीच हरियाणा सरकार ने भी सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया है. हरियाणा सरकार ने कोरोना महामारी की रोकथाम के मद्देनजर सिनेमा हॉल, थियेटर, स्कूल, कॉलेज, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क और जिम को बंद करने के आदेश दिए हैं.

साथ ही दफ्तरों में 50 फीसदी हाजिरी के साथ काम होगा. इसके अलावा मॉल और बाजार शाम पांच बजे ही बंद कर दिए जाएंगे. ये पाबदियां 12 जनवरी तक लागू रहेंगी.

यूपी में ओमिक्रॉन के खतरे को ध्यान में रखते हुए नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़ और ग्रेटर नोएडा के सभी स्कूलों को बंद करने का फैसला सरकार द्वारा किया गया है. राज्या सरकार ने क्लास 1 से लेकर क्लास 8 तक के स्कूलों में ठंड की छुट्टी का ऐलान काय है.

राज्य सरकार का यह आदेश 14 जनवरी तक लागू रहेगा. हालांकि अभी राज्य सरकार के ओर से निजी स्कूलों के लिए कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है.

Post navigation

Previous: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए अरविंद केजरीवील ने दिया बड़ा बयान
Next: आज रखी गई मेरठ के सरधना में खेल विश्वविद्यालय की आधारशिला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.