Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • टेनिस एल्बो के दर्द को दूर कर सकते हैं ये एसेंशियल ऑयल्स, ऐसे करें इस्तेमाल
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • दिल्ली
  • देश
  • स्वास्थ्य

टेनिस एल्बो के दर्द को दूर कर सकते हैं ये एसेंशियल ऑयल्स, ऐसे करें इस्तेमाल

Sarvoday Times 5 years ago (Last updated: 5 years ago) 1 minute read 0 comments
6 (12)

टेनिस एल्बो एक दर्दनाक समस्या है, जो कोहनी के पास ऊपरी बांह की तरफ चोट लगने के कारण उत्पन्न होती है। इसे चिकित्सक भाषा में टेनिस एल्बो कहा जाता है। अमूमन इस समस्या से बैडमिंटन, गोल्फ और क्रिकेट आदि खेल खेलने वालों को दो-चार होना पड़ता है। आइए आज हम आपको कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल्स के बारे में बताते हैं, जो प्राकृतिक रूप से टेनिस एल्बो के दर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं।
पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल
पेपरमिंट ऑयल यानी पुदीने के तेल का इस्तेमाल करने से टेनिस एल्बो के दर्द से राहत मिल सकती है। पुदीने के तेल में दर्द निवारक गुण मौजूद होते हैं, जो इस दर्द को दूर करते हैं। राहत के लिए पुदीने के तेल की कुछ बूंदें दर्द से प्रभावित कोहनी पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। इसके अलावा, आप चाहें तो पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर नहा भी सकते हैं। इससे भी आपको आराम मिलेगा।
लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
लैवेंडर के तेल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण टेनिस एल्बो की मांसपेशी को आराम देकर दर्द को दूर करने में मदद कर सकते हैं। राहत के लिए एक टब को आधा हल्के गर्म पानी से भरें और उसमें थोड़ा सेंधा नमक और लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। अब इस मिश्रण से प्रभावित कोहनी की सिकाई करें, फिर कोहनी को सूखे तौलिए से पोंछकर सुखा लें। बेहतर परिणाम के लिए दिन में दो बार इस प्रक्रिया को दोहराएं।
रोजमेरी एसेंशियल ऑयल
अगर कभी भी किसी कारणवश आपके टेनिस एल्बो की समस्या हो तो इससे राहत पाने के लिए आप रोजमेरी ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजमेरी ऑयल से दर्द वाली कोहनी की मालिश करने से प्रभावित हिस्से का रक्त प्रवाह बेहतर होता है, जिससे कोहनी को दर्द से राहत मिल सकती है। दरअसल, इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड समेत कई तरह के पोषक तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिनका कोहनी की मांसपेशी पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
नीलगिरी एसेंशियल ऑयल
नीलगिरी एसेंशियल ऑयल में एनाल्जेसिक (दर्द निवारक) और एंटी-इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाला) प्रभाव पाए जाते हैं। ये प्रभाव टेनिस एल्बो के दर्द से राहत दिलाने में काफी मदद कर सकते हैं। राहत के लिए पहले इस तेल की कुछ बूंदों के साथ एक चम्मच जोजोबा ऑयल या फिर ऑर्गेन ऑयल मिलाएं। अब मिश्रण को उंगलियों की मदद से प्रभावित कोहनी पर कुछ मिनट तक हल्के हाथों से मलें। ऐसा दिन में दो से तीन बार करें।

Post navigation

Previous: अपने बेडरूम को नया लुक देने के लिए अपनाएं ये तरीके, लगेगा बहुत ही खूबसूरत
Next: प्रदेश में माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी लेकिन गरीबों के आशियाने नहीं उजाड़े जाएंगे: योगी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.