Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में आया ओमीक्रोम का नया वेरिएंट BA4 , क्या नई लहर आ सकती है?
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

भारत में आया ओमीक्रोम का नया वेरिएंट BA4 , क्या नई लहर आ सकती है?

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (94)

कोरोना के घटते मामलों के बीच भारत में एक नए वेरिएंट ने दस्तक दी है। हैदराबाद में BA.4 ओमीक्रोन वेरिएंट का पहला केस सामने आया है। भारतीय मरीजों में कोविड के नए वेरिएंट की पहचान पर काम कर रहे वैज्ञानिकों के समूह INSACOG के डेटा से यह जानकारी मिली है। जिस कोविड संक्रमित मरीज में बीए4 ओमीक्रोन वेरिएंट मिला है, उसका सैंपल 9 मई को लिया गया था। जनवरी से अमेरिका और यूरोप में ओमीक्रोन के कई वेरिएंट सामने आए हैं। यह पहली बार है जब भारत में बीए4 वेरिएंट का केस दर्ज हुआ है।

BA4 से यूरोप अलर्ट
12 मई को संक्रामक बीमारियों पर नजर रखने वाली यूरोपीय एजेंसी ने BA4 और बीए5 ओमीक्रोन वेरिएंट् को ‘वेरिएंट ऑफ कंसर्न’ घोषित किया था। ECDPC ने माना है कि इन वेरिएंट का गंभीर असर हो सकता है और क्षेत्र में महामारी की स्थिति पर असर पड़ सकता है। BA4 और BA5 ओमीक्रोन वेरिएंट पहली बार जनवरी और फरवरी में दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था। इसके बाद इन दोनों वेरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका, अमेरिका, यूके और जर्मनी-डेनमार्क जैसे यूरोपीय देशों में कोरोना की नई लहर आई।

BA2 की जगह ले सकता है BA4
स्टडी रिपोर्ट के मुताबिक बीए4 और बीए5 दोनों वेरिएंट ओमीक्रोन के ओरिजिनल वर्जन से बिल्कुल अलग हैं। इस कारण वे पहले के संक्रमण से बनी इम्युनिटी से बचने की क्षमता रखते हैं। इन नए वेरिएंट्स (BA4 और BA5) ने ओमीक्रोन के बीए2 वेरिएंट की जगह ले ली है, जो पहले कई देशों में फैल रहा था। फिलहाल बीए2 वेरिएंट कई भारतीय राज्यों में सक्रिय है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का मानना है कि अगले कुछ हफ्तों में बीए4 वेरिएंट का असर दिख सकता है और उसके बाद ही ओमीक्रोन के दूसरे वेरिएंट (जैसे BA2) से उसकी तुलना या गंभीरता का आकलन किया जा सकेगा।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: रोड रेज में सजा हुई, क्‍या होती है रोड रेज, जानिए
Next: सुप्रीम कोर्ट ने ज्ञानवापी मामला जिला के शिवलिंग के साथ साथ नमाज़ भी होगी

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 20 hours ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 20 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.