Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • रोड रेज में सजा हुई, क्‍या होती है रोड रेज, जानिए
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

रोड रेज में सजा हुई, क्‍या होती है रोड रेज, जानिए

Sarvoday Times 4 years ago (Last updated: 4 years ago) 1 minute read 0 comments
download (82)

आपकी गाड़ी के साथ किसी दूसरी गाड़ी की जरा सी टक्‍कर हो गई। सड़क पर चलते हुए किसी बात को लेकर दूसरे राहगीर से झगड़ा हो गया। इसी गुस्‍से में आपने सामने वाले की पिटाई कर दी। यहां तक की हत्‍या करने तक मामला पहुंच गया। बस, इसे ही कहते हैं रोड रेज। सीधा हिंदी मतलब जानना है तो अर्थ है, ट्रैफि‍क में किसी चालक द्वारा हिंसक रोष व्‍यक्‍त करना। 1988 के रोड रेज (Road Rage Case) में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को एक साल की सजा सुनाई है। रोड रोज कैसे-कैसे हो जाती है, आइये आपको बताते हैं। आपका सावधान रहना है जरूरी।

वैसे आपको बता दें कि वर्ष 2016 से पहली बार रोड रेज का डाटा रखना शुरू किया गया था। तब सामने आया था कि 513 लोगों की मौत इस वजह से हुई। सड़क पर चालक के रवैये के कारण विवाद इतना बढ़ जाता है कि कोई भी अपना आपा खो देता है। मानसिक रूप से लोगों को ये एहसास नहीं होता कि किसी की जान भी जा सकती है। हत्‍या होने पर हत्‍या करने वाले को तो जेल होती ही है, उसका परिवार भी इसका परिणाम भुगतता है। पानीपत के हैदराबादी अस्‍पताल के मनोविज्ञानी डा.वीरेंद्र का कहना है कि हम अपने आचरण, त्‍वरित लिए फैसले से रोड रेज से बच सकते हैं। दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।

जाम में तेज म्‍यूजिक न चलाएं

अगर सड़क पर जाम लगा है तो आपको अपनी गाड़ी में तेज म्‍यूजिक नहीं चलाना चाहिए। म्‍यूजिक सुनना ही है तो आवाज इतनी हो कि अंदर बैठे लोग ही सुन सकें। बाहर के लोगों तक आवाज न पहुंचे। अगर शोर बाहर होता है तो बाहर के लोग इससे झुंझला सकते हैं। आपके साथ झगड़ा कर सकते हैं

तेज गति से ओवरटेक न करें। खासकर, गलत दिशा से तो बिल्‍कुल भी ओवरटेक न करें। अगर ऐसा करते हैं तो पीछे गाड़ी वाला आपका पीछा करके आपसे झगड़ा कर सकता है। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नवजोत सिद्धू को बड़ा झटका,ने 34 साल पुराने केस में एक साल कैद की सजा सुनाई
Next: भारत में आया ओमीक्रोम का नया वेरिएंट BA4 , क्या नई लहर आ सकती है?

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 18 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 19 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 19 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.