Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बर्फबारी के चलते रुके बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

बर्फबारी के चलते रुके बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू

Sarvoday Times 3 years ago (Last updated: 3 years ago) 1 minute read 0 comments
ज्क्नी (1)

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रथम फेज के कार्य अंतिम चरण में हैं। पुनर्निर्माण कार्यों के लिए धाम में सौ से अधिक मजदूर पहुंच चुके हैं। द्वितीय फेज के तहत ध्वस्तीकरण कार्य किया जा रहा है।

बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू हो गए हैं। धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 100 से अधिक मजदूर पहुंच चुके हैं। साथ ही अन्य मजदूर भी लगातार पहुंच रहे हैं। कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के चलते दिसंबर माह में बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के कार्य रोक दिए गए थे।

अब मौसम धीरे-धीरे अनुकूल हो रहा है। जिसके चलते प्रशासन ने मास्टर प्लान के कार्य फिर शुरू करवा दिए हैं। धाम में द्वितीय चरण के तहत होने वाले कार्यों को लेकर ध्वस्तीकरण कार्य शुरू कर दिया गया है। बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के तहत प्रथम फेज के कार्य अंतिम चरण में हैं। जिसमें शेष नेत्र झील, बदरीश झील का सौंदर्यीकरण, अराइवल प्लाजा, अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा, रिवर फ्रंट डेवलपमेंट आदि के कार्य किया जा रहा है। वहीं द्वितीय चरण में मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण आदि कार्य किए जाने हैं।

एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि धाम में 100 से अधिक मजदूर पहुंच चुके हैं। धाम में द्वितीय फेज के तहत ध्वस्तीकरण कार्य किया जा रहा है। धाम में जैसे-जैसे मौसम अनुकूल होता जाएगा मजदूरों की संख्या भी बढ़ती जाएगी।

Post navigation

Previous: एआईएएसएल में एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती
Next: हरिद्वार में गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.