Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एआईएएसएल में एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • राज्य

एआईएएसएल में एग्जीक्यूटिव पदों पर निकली भर्ती

Sarvoday Times 2 years ago (Last updated: 2 years ago) 1 minute read 0 comments
उज८घुय-780x470 (1)

एआई एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) की ओर से 247 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गयी गई। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता रखते हैं वे इसमें चयनित होने के लिए वॉक इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन पदानुसार 15 से 20 अप्रैल 2024 तक आयोजित किये जाएंगे।

इंटरव्यू की टाइमिंग सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को पुणे अंतरराष्ट्रीय विद्यालय सर्वे नं. 33, लेन नंबर 14, टिंगरे नगर, पुणे, महाराष्ट्र – 411032 पर उपस्थित होना होगा।

भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 247 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

उप. टर्मिनल मैनेजर: 02 पद
ड्यूटी ऑफिसर: 07 पद
जूनियर ऑफिसर- पैसेंजर: 06 पद
जूनियर ऑफिसर- तकनीकी: 07 पद
ग्राहक सेवा कार्यकारी: 47 पद
रैंप सेवा कार्यकारी: 12 पद
यूटिलिटी एजेंट सह रैंप ड्राइवर: 17 पद
सहायक: 119 पद
हैंडीवुमन: 30 पद

कैसे हो सकते हैं इंटरव्यू में शामिल
जो भी उम्मीदवार ऊपर दिए गए विभिन्न पदों के लिए योग्यता रखते हैं वे आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर एवं सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित पते पर उपस्थित होना होगा। आवेदन के साथ ही आपको 500 रुपये का शुल्क भी जमा करना होगा। यह शुल्क नॉन-रिफंडेबल होगा।

इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और जिन उम्मीदवारों का नाम इस लिस्ट में दर्ज होगा उनको रिक्त पदों पर तैनात किया जाएगा। उम्मीदवारों को बता दें कि नियुक्ति की अवधि तीन वर्ष के लिए होगी। बेहतर परफॉर्मेंस के आधार पर टेन्योर में बढ़ोत्तरी की जा सकती है। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: गुजरात पुलिस कॉन्स्टेबल, एसआई पदों पर आवेदन शुरू
Next: बर्फबारी के चलते रुके बदरीनाथ में मास्टर प्लान के कार्य फिर से शुरू

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 26 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 30 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 33 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.