Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बलवा करते हुए मारपीट व आपराधिक धमकी देने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बलवा करते हुए मारपीट व आपराधिक धमकी देने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Sarvoday Times 1 year ago (Last updated: 1 year ago) 1 minute read 0 comments
WhatsApp Image 2025-07-30 at 6.14.20 PM

गोंडा में बीते दिनांक दिन बृहस्पतिवार को एसपी विनीत जायसवाल के निर्देशन में थाना कोतवाली नगर द्वारा कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा संख्या -557/25, बीएनएस से सम्बन्धित आरोपी अभियुक्त विनायक सिंह पुत्र अमरेश बहादुर सिंह निवासी निहाल पुरवा मौजा पसका थााना परसपुर जनपद गोण्डा को कटहाघाट मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
बताते चले की आखिर यह मारपीट की नौबत आई क्यों बता दे की
मेसर्स रिलायन्स जिओ इन्फोकम लिमिटेड द्वारा जनपद गोण्डा में विभिन्न स्थानों पर मोबाइल टावर स्थापित कर आम जनमानस को 4जी नेटवर्क सेवाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। इन टावरों के रख-रखाव का कार्य कंपनी द्वारा मेसर्स महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा को अनुबंध के तहत सौंपा गया है। मेसर्स महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा द्वारा समय-समय पर आवश्यकतानुसार नए तकनीशियनों की नियुक्ति की जाती है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत आनन्द सिंह नामक व्यक्ति को ऑफर लेटर जारी कर पुलिस सत्यापन हेतु दस्तावेज लिए गए। सत्यापन में उसके विरुद्ध आपराधिक प्रवृत्ति का होना पाया गया, अतः कंपनी द्वारा उसकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई। इस निर्णय की जानकारी दिए जाने के पश्चात आनन्द सिंह के भाई धर्मेन्द्र सिंह (मो0नं0 7800027999) द्वारा कंपनी के इन्फ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर श्री रौशन सिंह पर नियुक्ति हेतु दबाव बनाया जाने लगा। दबाव के विरुद्ध विरोध करने पर धर्मेन्द्र सिंह द्वारा श्री रौशन सिंह को जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। इसी क्रम में दिनांक 15.07.2025 को लगभग सायं 5-50 बजे गोपाल टॉवर, लखनऊ रोड, थाना कोतवाली के पास रौशन सिंह पर अरुण सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, विनायक व तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आनन्द सिंह की नियुक्ति हेतु दबाव बनाते हुए गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी व मारपीट की गई। वादी रौशन सिंह की लिखित तहरीर पर थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 30.07.2025 को थाना नगर पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर अभियुक्त के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पारा में बिना डॉक्टर के चल रहा फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटर, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई अपेक्षित
Next: विद्यालय जाने के लिए निकला आठवीं का छात्र लापता, जांच में जुटी पुलिस

Related Stories

56rtf
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

26 सितंबर को मनाई जाएगी भाद्रपद पूर्णिमा

Sarvoday Times 2 days ago 0
DSC_8167.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

कर्मभूमि से जन्मभूमि तक सेवा संकल्प बाइक यात्रा, गूंजेगा पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश

Sarvoday Times 2 days ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

प्रदेश में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.