Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • विद्यालय जाने के लिए निकला आठवीं का छात्र लापता, जांच में जुटी पुलिस
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

विद्यालय जाने के लिए निकला आठवीं का छात्र लापता, जांच में जुटी पुलिस

Sarvoday Times 1 year ago (Last updated: 1 year ago) 0 comments
WhatsApp Image 2025-07-30 at 6.17.01 PM

गोण्डा। थाना कौड़िया क्षेत्र के ग्राम।तेलियाकोट आमाडीह कुट्टी निवासी 15 वर्षीय छात्र मोहम्मद असलम के लापता होने से हड़कंप मच गया है। मोहम्मद असलम, जो कोचवा के एक निजी विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र है, सोमवार सुबह विद्यालय जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह न तो विद्यालय पहुंचा और न ही घर लौटा। परिजनों ने दो दिन तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने कौड़िया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। छात्र के पिता मंजूर अली ने बताया कि स्कूल के प्रधानाध्यापक उपेंद्र मिश्र ने पुष्टि की कि असलम उस दिन स्कूल नहीं आया। मां आसिया बानो के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज में असलम आर्यनगर के पास इंडियन बैंक के निकट साइकिल से गोण्डा मुख्यालय की ओर जाता दिखा। परिजनों ने तहरीर देकर पुलिस से तलाश की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस छात्र की तलाश में जुटी है। मामले की जांच जारी है, और पुलिस विभिन्न संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोतवाली नगर पुलिस द्वारा बलवा करते हुए मारपीट व आपराधिक धमकी देने के आरोपी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Next: सड़क हादसों में बेसहारा पशुओं की मौत,प्रशासन की उदासीनता उजागर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 31 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 35 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 38 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.