Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • JHANVI KAPOOR: मनाली में कुछ ऐसे एंजॉय कर रही हैं
  • मनोरंजन

JHANVI KAPOOR: मनाली में कुछ ऐसे एंजॉय कर रही हैं

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर: सचमुच बेहद बिंदास हैं। न तो उन्हें अपनी हमउम्र अभिनेत्रियों से कोई असुरक्षा की भावना है, न ही कोई दूसरी फिक्र। आए दिन वह अपनी सहेलियों के साथ कहीं न कहीं घूमती, मस्ती करती नजर आ ही जाती हैं। वह हर वो काम करती हैं, जो उनका दिल करता है। स्टार किड होने के नाते लोगों की पहाड़-सी अपेक्षाओं के बावजूद वह छोटी-छोटी चीजों में खुशियां तलाशने की कोशिश करती हैं। उनका हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट भी उनकी इसी फितरत की गवाही देता नजर आया, जिसमें वह हिमाचल की वादियों में अपनी छोटी बहन खुशी के साथ मस्ती कर रही थीं।

दरअसल वह अपनी अगली हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘रूहअफ्जा’ की शूटिंग के लिए मनाली, हिमाचल प्रदेश गई थीं।

स्वर्गीय अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी को स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेना बहुत पसंद है। एक सूत्र के मुताबिक, ‘वैसे तो जाह्नवी अपनी डाइट को लेकर काफी सजग रहती हैं, लेकिन मनाली में शूटिंग के दौरान वह वहां के छोटे-छोटे कैफे में जाने से खुद को रोक नहीं पाईं।

जैसे ही उन्हें शूटिंग से थोड़ा समय मिलता, वह आसपास की जगहों पर घूमने के लिए निकल पड़तीं। फिल्म रूहअफ्जा (जिसमें अभिनेता राजकुमार राव भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं) के लिए उन्हें भारत के कई शहरों में शूटिंग करनी है, जिनमें उत्तर प्रदेश का शहर आगरा भी शामिल है।’

इसके अलावा जाह्नवी के पास फिल्ममेकर करण जौहर की फिल्में ‘तख्त’ व ‘दोस्ताना’ का सीक्वल है। शायद इसीलिए वह चाहती हैं कि अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर आसपास की जगहों घूम-फिर सकें। सूत्रों के मुताबिक जाह्नवी आगरा में फिल्म रूहअफ्जा की शूटिंग खत्म होने के बाद, गुंजन सक्सेना की बायोपिक की शूटिंग के लिए जॉर्जिया जाएंगी।

Post navigation

Previous: शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय में पहुंचा, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार
Next: SHIVA THAPA: पहले भारतीय बॉक्सर बने प्रेसिडेंट्स कप में गोल्ड जीतने वाले

Related Stories

3 (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

इंटीमेट सीन सिर्फ काम का हिस्सा, निजी जिंदगी से नहीं जोड़ना चाहिए: सिंपल कौल।

Sarvoday Times 4 months ago 0
5 (4)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

होंठों की देखभाल करते समय न करें ये 5 गलतियां, लग सकती है चोट।

Sarvoday Times 4 months ago 0
4 (3)
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

व्हाइट फोटोशूट में अमीई मिसोबाह का शानदार अंदाज़।

Sarvoday Times 4 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.