Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय में पहुंचा, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार
  • राज्य

शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर कांग्रेस कार्यालय में पहुंचा, थोड़ी देर में होगा अंतिम संस्कार

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

 Delhi: की पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित की मौत की खबर सुनकर शनिवार को उनके समर्थक       शोक में डूब गए। शीला दीक्षित के निजामुद्दीन ईस्ट स्थित उनके आ‌वास पर बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। शनिवार   देर रात तक उनके आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक जुटे रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी दलों के बड़े नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया है। रविवार दोपहर बाद ढाई बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

अस्पताल में शीला दीक्षित के मौत की खबर सुनने के बाद शनिवार शाम प्रदेश कांग्रेस और राष्ट्रीय कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का झंडा झुका दिया गया। अस्पताल से शीला दीक्षित का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो वहां पहले से ही बड़ी संख्या में हां समर्थक मौजूद थे।

शीला दीक्षित के अंतिम यात्रा के दौरान रिंग रोड पर कश्मीरी गेट बस अड्डे, चंदगीराम अखाड़े के आसपास जाम की स्थिति बन सकती है। अंतिम संस्कार से पहले पार्थिव शरीर को सुबह 11:30 बजे अकबर रोड स्थित कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

शीला दीक्षित के अंतिम संस्कार के समय जाम लग सकता है। कांग्रेस मुख्यालय पर उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जिससे इंडिया गेट के आस-पास के मार्गों पर ट्रैफिक की समस्या हो सकती है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी गई है। यातायात पुलिस ने इंडिया गेट और निगमबोध घाट के आस-पास सड़कों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: GHAZIABAD: मे बदमाशों ने की भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या
Next: JHANVI KAPOOR: मनाली में कुछ ऐसे एंजॉय कर रही हैं

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.