Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रादेशिक सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड लखनऊ के टेंडर में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

प्रादेशिक सहकारी डेयरी फेडरेशन लिमिटेड लखनऊ के टेंडर में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग

Sarvoday Times 1 year ago 1 minute read 0 comments
images

लखनऊ। प्रादेशिक सहकारी डेयरी संघ लिमिटेड, लखनऊ द्वारा जेम पोर्टल पर जारी निविदा संख्या LMD/2025/6386610 दिनांक 27.06.2025 के अंतर्गत मैनपावर आउटसोर्सिंग सेवाओं हेतु एजेंसी चयन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह निविदा पूर्व में भी तीन बार निरस्त की जा चुकी है। हर बार निविदा शर्तों में ऐसे संशोधन किए गए, जिनसे केवल एक विशेष कंपनी को ही लाभ हो सके। आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने तकनीकी रूप से योग्य घोषित करके DGP, छत्तीसगढ़ को अनुचित लाभ पहुँचाया, जबकि प्रस्तुत दस्तावेजों और शर्तों की गहन जाँच आवश्यक थी।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दस्तावेजों की निष्पक्ष जाँच किए बिना केवल वांछित कंपनी को लाभ पहुँचाने के लिए तकनीकी मूल्यांकन में कंपनी को योग्य घोषित करना दर्शाता है कि इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार हुआ है और सरकारी धन व नीतियों का दुरुपयोग किया गया है।

इस संदर्भ में, बीटी भारत छम के संपादक आलोक कुमार गुप्ता ने फर्जी दस्तावेजों से संबंधित साक्ष्यों के साथ माननीय मुख्यमंत्री और उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजी है। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे उच्च अधिकारियों की मिलीभगत और भ्रष्टाचार का संदेह और भी पुख्ता होता है। गंभीर आरोप है कि नियमों और सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए मोटी रकम लेकर अनुचित तरीके से उक्त कंपनी को टेंडर दिया गया है। इस पूरे मामले की उच्चस्तरीय जाँच की माँग की जा रही है, ताकि सरकारी धन और नीतियों का दुरुपयोग रोका जा सके।

Post navigation

Previous: कुशवाहा, नाथ की जोड़ी ने गोरखपुर को दिलाई शानदार जीत
Next: तिवारी–त्यागी की घातक गेंदबाज़ी से नोएडा ने तोड़ी कानपुर की जीत की लय

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.