Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • लखनऊ में जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा न्यायालय
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

लखनऊ में जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा न्यायालय

Sarvoday Times 8 months ago (Last updated: 8 months ago) 1 minute read 0 comments
लखनऊ में जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा न्यायालय

लखनऊ(आरएनएस )। राजधानी के हसनगंज क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में थाना हसनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गणेश गेट के पास से पकड़कर उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार 1 जनवरी 2026 को सुजीत जोशी ने थाना हसनगंज में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षियों ने उसके भाई को घेरकर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शिकायत में बताया गया कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया था। इस संबंध में थाना हसनगंज में मुकदमा अपराध संख्या 01/2026 भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में राहुल जोशी, ललित जोशी, अमित जोशी, अभिजीत जोशी और सुमित जोशी के खिलाफ दर्ज किया गया था।मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए नामजद और वांछित आरोपी अभिजीत जोशी पुत्र अनिल जोशी निवासी जोशी टोला, थाना हसनगंज, लखनऊ को 6 जनवरी 2026 को गणेश गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की।पुलिस ने बताया कि इस मामले में अन्य चार आरोपी राहुल जोशी, ललित जोशी, अमित जोशी और सुमित जोशी को पहले ही 1 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर जिला कारागार भेजा जा चुका है। वहीं गिरफ्तार आरोपी अभिजीत जोशी के अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। थाना हसनगंज पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post navigation

Previous: होली में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च*
Next: बाबा जयगुरुदेव समर्थक बस सीज होने पर भड़के, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.