Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बाबा जयगुरुदेव समर्थक बस सीज होने पर भड़के, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

बाबा जयगुरुदेव समर्थक बस सीज होने पर भड़के, यात्रियों ने जमकर किया हंगामा

Sarvoday Times 7 months ago 1 minute read 0 comments
06 March Stp 01

सीतापुर(आरएनएस )। हाईवे पर धार्मिक यात्रा पर जा रहे बाबा जयगुरुदेव के समर्थकों से भरी एक बस को यात्री कर विभाग द्वारा सीज किए जाने के बाद यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। नाराज यात्रियों ने मिश्रिख मार्ग पर फायर ब्रिगेड के सामने सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। जानकारी के अनुसार धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं से भरी बस को यात्री कर अधिकारी मो. आबदीन ने रोक लिया और आवश्यक कागजात व नियमों का हवाला देते हुए बस को सीज कर फायर स्टेशन परिसर में खड़ा करा दिया। बस में बड़ी संख्या में महिलाएं और छोटे बच्चे भी सवार थे। यात्रियों ने लंबी धार्मिक यात्रा का हवाला देते हुए कार्रवाई न करने की गुहार लगाई, लेकिन अधिकारी के सख्त रुख के चलते उनकी बात नहीं सुनी गई। बस सीज होने से नाराज यात्रियों का धैर्य टूट गया और वे फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने सड़क पर बैठ गए। अचानक सड़क जाम होने से मिश्रिख मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी विजयेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को समझा-बुझाकर किसी तरह सड़क से हटाया और सभी को फायर ब्रिगेड कार्यालय में बैठाकर पानी और बिस्किट की व्यवस्था कराई। पुलिस ने यात्रियों को गंतव्य तक भेजने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था भी कराई, लेकिन श्रद्धालु उसी बस से यात्रा जारी रखने की मांग पर अड़े रहे। करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद यात्री कर अधिकारी मौके पर पहुंचे और बैकफुट पर आते हुए जुर्माना जमा कराए जाने के बाद बस को रिलीज कर दिया। इसके बाद श्रद्धालु अपनी बस से ही आगे की यात्रा के लिए रवाना हो सके। घटना को लेकर क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा होती रही।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में जानलेवा हमले के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने कार्रवाई कर भेजा न्यायालय
Next: आईजी द्वारा विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा हेतु की गई बैठक आयोजित

Related Stories

68cdc4ef45eb0-yogi-190233156-16x9
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

यूपी के हुनर और उत्पादों को दुनिया का बाजार देगा ट्रेड शो: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 3 hours ago 0
ae9ae993aa91e04dd8a8eea6181d34f61755078090989487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

सपा राज की गुंडागर्दी पर योगी सरकार ने लगाया ब्रेक’, मंत्री असीम अरुण का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 3 hours ago 0
aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.