Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • अपात्रों को जमीन का पट्टा देकर जमीन का बैनामा करा लेने के गंभीर मामले में डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार को संयुक्त रूप से जांच करने के निर्देश दिए
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

अपात्रों को जमीन का पट्टा देकर जमीन का बैनामा करा लेने के गंभीर मामले में डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार को संयुक्त रूप से जांच करने के निर्देश दिए

Sarvoday Times 6 months ago 0 comments
download (1)

गोण्डा 5 अप्रैल। करनैलगंज तहसील की ग्राम पंचायत पहाड़ापुर में अपात्रों को जमीन का पट्टा देकर जमीन का बैनामा करा लेने के गंभीर मामले में डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार को संयुक्त रूप से जांच करने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पहाड़ापुर निवासी मेराज हुसैन ने मुख्यमंत्री, मंडलायुक्त, डीएम, एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम पंचायत में वर्ष 2022 में कुल 22 लोगों को वेशकीमती जमीन का पट्टा दिया गया। जिसमें से आधे से अधिक लोग ऐसे हैं जिनके पक्के मकान बने है तथा बीस बीघे से अधिक भूमि है। करीब आधा दर्जन लोगों का पक्का दो मंजिला मकान है उनको आवासीय पट्टा दिया गया। शिकायत कर्ता ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिन लोगों को वेशकीमती आवासीय भूमि का पट्टा दिया गया है उनसे बाद में जमीन का बैनामा करा लिया गया। जो अभिलेखों में नाम दर्ज है। शपथपत्र के साथ, खतौनी, पट्टा की सूची, अपात्रों की सूची तथा उनकी भूमिधरी होने का अभिलेख संलग्न है। शिकायती पत्र में जांच कराकर वेशकीमती भूमि का अपात्रों को किया गया पट्टा निरस्त करने तथा जमीन का बैनामा करने व लेने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। प्रधान शिखा श्रीवास्तव के प्रतिनिधि अनिल श्रीवास्तव ने बताया कि राजनैतिक द्वेष के कारण आरोप लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम, तहसीलदार की संयुक्त टीम द्वारा जांचकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इधर एसडीएम नेहा मिश्रा का कहना है कि मामला जानकारी में है। शिकायत के आधार, अभिलेखों के मुताबिक जांच की जा रही है। अभिलेख खंगाले जा रहे हैं। यदि पट्टा अपात्रों को दिया गया या बैनामा कराया गया है तो निरस्तीकरण के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: घरेलू गैस की होम डिलीवरी कराने की मांग
Next: नवजात मौत मामले में सीएमओ नें की कार्यवाही कई निजी अस्पताल व लैब सेंटरों की जांचोपरांत मांगे वैध अभिलेख

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.