Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • घरेलू गैस की होम डिलीवरी कराने की मांग
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

घरेलू गैस की होम डिलीवरी कराने की मांग

Sarvoday Times 6 months ago 1 minute read 0 comments
11-Ayodhya-26-

अयोध्या नागरिक मंच ने रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट को सौंपा डीएम को सम्बोधित ज्ञापन
अयोध्या। घरेलू गैस की किल्लत को देखते हुए अयोध्या नागरिक मंच ने जिलाधिकारी को सम्बोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार को उनके नयाघाट स्थित कार्यालय पर सौंपा।
जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन अयोध्या नागरिक मंच के संयोजक एस0 एन0 बागी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल द्वारा रेजिडेन्ट मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार को उनके नयाघाट स्थित कार्यालय में जाकर सौंपा।   ज्ञापन में मांग की गई है क इंडेन गैस की साकेत गैस एजेंसी अयोध्या धाम की ओर से उपभोक्ताओं के घर पर होम डिलीवरी कराई जाए। साकेत गैस एजेंसी के प्रबंधक व उनके स्टाफ के मोबाइल स्विच ऑफ न रहे जिससे उपभोक्ता अपनी गैस आपूर्ति के संबंध में जानकारी का आदान-प्रदान कर सकें। चिलचिलाती धूप व भीषण गर्मी से बचाव हेतु साकेत गैस एजेंसी टेढ़ी बाजार रामपथ पर स्थित कार्यालय व गोदाम पर उपभोक्ताओं की एकत्र होने वाली भीड़ के लिए छाया, शुद्ध शीतल पेयजल व सुरक्षात्मक प्रबंध कराए जाएं। ज्ञापन देने वालों में आशुतोषानन्द त्रिपाठी,ओंकार नाथ पांडेय, बृजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पवित्र कुमार साहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे। रेजीडेंट मजिस्ट्रेट ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया है कि कल वे स्वयं पुलिस क्षेत्राधिकारी  अयोध्या के साथ गैस एजेंसी के कार्यालय गोदाम पर जाकर निरीक्षण करेंगे और उपभोक्ताओं के घर होम डिलीवरी करवाने का काम शुरू करायेंगे। गैस उपभोक्ताओं के लिए दोनों स्थानों पर धूप से बचने के लिए छाया,शुद्ध पेयजल व सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करायेंगे।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चिकित्सक ने जुर्माने की रकम जमा करके तीन बंदियों को कराया रिहा
Next: अपात्रों को जमीन का पट्टा देकर जमीन का बैनामा करा लेने के गंभीर मामले में डीएम ने एसडीएम, तहसीलदार को संयुक्त रूप से जांच करने के निर्देश दिए

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.