Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बेटी की उड़ान: सिदरा खान ने रचा सफलता का इतिहास, पिता बोले  बेटी पर हमें गर्व है 
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

बेटी की उड़ान: सिदरा खान ने रचा सफलता का इतिहास, पिता बोले  बेटी पर हमें गर्व है 

Sarvoday Times 5 months ago (Last updated: 5 months ago) 1 minute read 0 comments
IMG-20260418-WA0270 (1)

गोंडा। कहते हैं जब हौंसले बुलंद हों और मेहनत सच्ची हो, तो मंजिल खुद रास्ता बना लेती है… और इस बात को सच कर दिखाया है गोंडा की होनहार बेटी सिदरा खान ने। रघुकुल विद्यापीठ, गोंडा की छात्रा सिदरा खान ने सीबीएसई बोर्ड 2026 के परीक्षा परिणाम में शानदार 91% अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, अपने विद्यालय और पूरे जनपद का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। यह सिर्फ एक रिजल्ट नहीं, बल्कि एक बेटी के सपनों, संघर्ष और मेहनत की जीत है।

सिदरा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र के महामंत्री इमरान खान की बड़ी बेटी हैं। एक छोटे से गांव हाता हलधरमऊ से अपनी पढ़ाई की शुरुआत करने वाली सिदरा ने यह साबित कर दिया कि सपनों की कोई सीमा नहीं होती, बस उन्हें पूरा करने का जुनून होना चाहिए। इस मौके पर भावुक होते हुए पिता इमरान खान ने कहा—“आज मेरी बेटी ने जो मुकाम हासिल किया है, उससे मेरा सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। हर पिता का सपना होता है कि उसकी बेटी आगे बढ़े, और आज मेरी बेटी ने उस सपने को सच कर दिखाया।” उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि बेटियों को भी वही अवसर और समर्थन मिलना चाहिए जो बेटों को मिलता है, क्योंकि जब एक बेटी आगे बढ़ती है, तो वह सिर्फ अपना नहीं बल्कि पूरे समाज का भविष्य संवारती है।

 यह सफलता हर उस बेटी के नाम है जो सपने देखती है, और हर उस माता-पिता के नाम है जो उन सपनों को पंख देते हैं। याद रखिए —“बेटियां बोझ नहीं, वो तो वो ताकत हैं जो परिवार और समाज को रोशन करती हैं।”

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक द्वारा रिक्रूट आरक्षियों से संवाद, अनुशासन, आचरण एवं पुलिस छवि को सुदृढ़ बनाने हेतु दिए गए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
Next: तिलक समारोह में जा रहे दो युवकों की दर्दनाक मौत, बाइक गड्ढे में गिरने से हादसा

Related Stories

images (2
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’… सपा पर बीजेपी प्रवक्ता का तीखा हमला

Sarvoday Times 1 day ago 0
yogi_pamchayat_sahayak_1789548666305_Z9QR_17895486_1789801123377_ZNLE_1789801123562_IjKc_d2bc88f2-4af1-41ca-aa02-aea0bb0e957f_Y98B
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

जो नहीं कर पाए वे गिनते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 1 day ago 0
| ReviewNews by AF themes.