Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बिना जीएम की अनुमति के रेलवे बोर्ड तक नहीं होगी सीधी बात
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार

बिना जीएम की अनुमति के रेलवे बोर्ड तक नहीं होगी सीधी बात

Sarvoday Times 5 months ago 1 minute read 0 comments
download (17)

प्रयागराज। रेलवे बोर्ड ने पत्राचार व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अब बोर्ड को भेजे जाने वाले किसी भी प्रस्ताव, शिकायत या पत्र को तय प्रक्रिया से गुजरना अनिवार्य होगा। सीधे रेलवे बोर्ड को पत्र भेजने की प्रवृत्ति पर रोक लगाते हुए स्पष्ट किया गया है कि सभी मामले डिवीजन जोन रेलवे बोर्ड के क्रम से ही भेजे जाएंगे। 

नई व्यवस्था के तहत अब रेलवे बोर्ड को भेजे जाने वाले हर पत्र पर संबंधित जोन या यूनिट के जनरल मैनेजर (जीएम) या पीएचओडी की मंजूरी अनिवार्य कर दी गई है। इतना ही नहीं, पत्र में इस स्वीकृति का स्पष्ट उल्लेख भी करना होगा।

रेलवे बोर्ड ने यह भी साफ कर दिया है कि सामान्य रूटीन पत्र और रिमाइंडर को छोड़कर बाकी सभी पत्र अब सीएजी (सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड) या उससे ऊपर के अधिकारी ही साइन करेंगे। इससे नीचे के अधिकारियों की ओर से भेजे गए पत्रों को मान्य नहीं माना जाएगा। हालांकि, जनसंपर्क विभाग के मामलों में थोड़ी छूट दी गई है।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सिद्धार्थ अवस्थी से सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी से की शिष्टाचार भेंटशिष्टाचार मुलाकात में संगठन और चुनावी रणनीति पर चर्चा, भाजपा को मजबूत करने पर जोर
Next: शिवांशी त्रिपाठी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रयागराज का मान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.