Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दूसरे धर्म में शादी नहीं करेंगी रीम शेख, बोलीं- मैं 5 वक्त की नमाज पढ़ती हूं।
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • मुख्य समाचार

दूसरे धर्म में शादी नहीं करेंगी रीम शेख, बोलीं- मैं 5 वक्त की नमाज पढ़ती हूं।

Sarvoday Times 5 months ago 0 comments
3 (3)

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रीम शेख ने हाल ही में दूसरे धर्म में शादी को लेकर रिएक्ट किया. उन्होंने बताया कि वो फिलहाल सिंगल हैं और दूसरे धर्म में शादी नहीं कर सकती हैं. रीम ने बताया कि वो 5 वक्त की नमाज पढ़ती हैं और दूसरे धर्म के लड़के के साथ एडजस्ट नहीं कर पाएंगी.
रीम शेख ने दूसरे धर्म में शादी को लेकर कहा, मैं अपने धर्म को मानती हूं. पांच वक्त की नमाज पढ़ती हूं. रमजान में रोजे रखती हूं. मैं इसीलिए दूसरे धर्म में शादी नहीं कर सकती. मैं खुदा से दुआ करती हूं और मेरी जिंदगी में जब भी कुछ होता है तो मैं उनके पास ही जातू हूं.
आगे रीम ने कहा, अगर कोई लड़का दूसरे धर्म को फॉलो करता है तो मैं उसके साथ एडजस्ट नहीं कर पाऊंगी. मैं जानती हूं मेरे ऐसा कहने पर मुझे गालियां पड़ेगीं. पर मैं ऐसे किसी लड़के के साथ नहीं रह सकती जो दूसरे धर्म को मानता हो.
रीम ने कहा कि उनके पेरेंट्स की इंटरफेथ मैरिज थी. लेकिन ये शादी चली नहीं थी.
रीम के करियर की बात करें तो उन्होंने 8 साल की उम्र से एक्टिंग करना शुरू किया था. वो शो नीर भरे तेरे नैना देवी में दिखीं. शो में वो देवी लक्ष्मी के रोल में थीं.
इसके अलावा उन्होंने ना आना इस देस लाडो, एक हजारों में मेरी बहना है, मी अज्जी और साहिब, ये रिश्ता क्या कहलाता है, बेस्ट ऑफ लक निक्की, ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, देवों के देव…महादेव, दिया और बाती हम, तू आशिकी, ए जिंदगी, संकट मोचन महाबली हनुमान, तुझसे है राबता, खतरा खतरा खतरा जैसे शोज किए. पिछली बार उन्हें शो लाफ्टर शेफ में देखा गया था.
रीम ने वजिर, गुल मकई, होमबाउंड जैसी फिल्में की हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से यातायात होगा सुगम: सतीशराज्यमंत्री ने किया 63 करोड़ की सड़क परियोजना का शिलान्यास
Next: सिद्धार्थ अवस्थी से सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी से की शिष्टाचार भेंटशिष्टाचार मुलाकात में संगठन और चुनावी रणनीति पर चर्चा, भाजपा को मजबूत करने पर जोर

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.