Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • एसडीएम नेहा मिश्रा ने हादसे के पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक सहायता दिलाने का दिया आश्वासन
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

एसडीएम नेहा मिश्रा ने हादसे के पीड़ित परिवारों को प्रशासनिक सहायता दिलाने का दिया आश्वासन

Sarvoday Times 3 months ago (Last updated: 3 months ago) 1 minute read 0 comments
IMG-20260611-WA0411

करनैलगंज,गोण्डा। लखनऊ-गोण्डा हाईवे पर दिनाँक 10 जून 2026 की रात्रि में हुए भीषण सड़क हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने मिलकर उन्हें हर संभव प्रशासनिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। 

 उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा द्वारा ग्राम नारायणपुर माझा में पीड़ित परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। हादसे के बाद मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुके  परिजनों को शासन द्वारा देय अनुमन्य आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु कहा गया। उपजिलाधिकारी द्वारा पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा गया कि इस दुःख की घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा परिजनों द्वारा त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई ताकि उनके सामने रोजी-रोटी का संकट न खड़ा हो।

एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर प्रशासन को आख्या प्रेषित की जा रही है, जिससे मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष/दुर्घटना सहायता योजना का लाभ शीघ्र मिल सके। साथ मे यह भी कहा कि प्रशासन से मांग की गई है कि पीड़ित परिवारों की सहायता में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए।

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि और छात्र निष्कासन के विरोध में कांग्रेस का समर्थन, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
Next: अभिनेत्री नियति फातनानी का खुलासा, खतरों के खिलाड़ी के प्रोमो के बाद हुई थी ट्रोलिंग।

Related Stories

1000944115
  • उत्तर प्रदेश
  • मेन स्लाइड

जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sarvoday Times 1 month ago 0
1000944194
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 1 month ago 0
IMG-20260807-WA0281
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.