करनैलगंज,गोण्डा। लखनऊ-गोण्डा हाईवे पर दिनाँक 10 जून 2026 की रात्रि में हुए भीषण सड़क हादसे में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों से उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने मिलकर उन्हें हर संभव प्रशासनिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा द्वारा ग्राम नारायणपुर माझा में पीड़ित परिवारों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी गईं। हादसे के बाद मानसिक और आर्थिक रूप से टूट चुके परिजनों को शासन द्वारा देय अनुमन्य आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु कहा गया। उपजिलाधिकारी द्वारा पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाते हुए कहा गया कि इस दुःख की घड़ी में प्रशासन उनके साथ खड़ा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा परिजनों द्वारा त्वरित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई ताकि उनके सामने रोजी-रोटी का संकट न खड़ा हो।
एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर प्रशासन को आख्या प्रेषित की जा रही है, जिससे मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष/दुर्घटना सहायता योजना का लाभ शीघ्र मिल सके। साथ मे यह भी कहा कि प्रशासन से मांग की गई है कि पीड़ित परिवारों की सहायता में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए।
