Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • *श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जन सुविधा केंद्रों के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*

Sarvoday Times 2 months ago 1 minute read 0 comments
1000944194

श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम आवागमन को लेकर जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने चौदहकोसी एवं पंचकोसी परिक्रमा मार्ग पर प्रस्तावित जन सुविधा केंद्रों के लिए चयनित स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त श्री जयेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने चौदहकोसी एवं पंचकोसी मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सल एकेडमी, श्मशान घाट तिराहा, जज कॉलोनी के सामने सहादतगंज तथा आसिफ बाग तिराहा, जिलाधिकारी आवास के पीछे सहित अन्य चयनित स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से प्रस्तावित जन सुविधा केंद्रों के निर्माण, उपलब्ध भूमि, पहुंच मार्ग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जन सुविधा केंद्रों का निर्माण इस प्रकार कराया जाए कि परिक्रमा एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विश्राम एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुगमता से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि जन सुविधा केंद्रों के स्थानों का चयन श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन एवं आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया जाए।

——

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मलौना में मानसून गन्ना प्लांटिंग कार्यक्रम आयोजित
Next: जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 20 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 20 hours ago 0
IMG-20260921-WA0019-1068x713 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • जीवन शैली
  • मेन स्लाइड

मंगलवार को फिर 2500 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र: सीएम योगी

Sarvoday Times 21 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.