Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बजट 2020: रेल यात्रियों को स्टेशनों में मुफ्त Wi-Fi की मिल सकती है सौगात
  • बिजनेस

बजट 2020: रेल यात्रियों को स्टेशनों में मुफ्त Wi-Fi की मिल सकती है सौगात

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

केंद्रीय रेल मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि सरकार रेल यात्री सुविधाओं पर गंभीरता से विचार कर रही है. इसी में एक प्रमुख सेवा मुफ्त Wi-Fi  भी है. यात्रा के दौरान मुसाफिरों को इटंरनेट से जुड़े रखने के लिए ही इस कदम पर विचार हो रहा है. अधिकारी के मुताबिक देश में ज्यादातर रेलवे स्टेशनों में यात्रियों को बोरियत का सामना करना पड़ता है. ऐसे में सरकार में विचार रखा गया है कि यात्रियों के मनोरंजन पर ध्यान दिया जाए. इंटरनेट की सुविधा यात्रियों के मिलने से स्टेशन में इंतजार करने के दौरान मनोरंजन के लिए संगीत सुनने से लेकर ऑनलाइन फिल्में देखने और अन्य नेट संबंधि सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेगी. 

1600 स्टेशनों से शुरू करने का है प्लान
रेलवे एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक शुरुआत में यात्रियों को यह सुविधा 1600 स्टेशनों पर रेलवे के एप के जरिए मिलेगी. रेलवे के इन स्टेशनों पर अभी मुफ्त वाईफाई की सुविधा मौजूद है. विस्तार के तहत अक्तूबर तक 4700 अन्य स्टेशनों पर भी यह सुविधा मुहैया करा दी जाएगी. दरअसल रेलवे एयरलाइन या एयरपोर्ट की तर्ज़ पर एंटरटेनमेंट देने की इस योजना के लिए रेलवे मंत्रालय लंबे समय से कोशिश कर रहा है .

रेलवे को अतिरिक्त रेवेन्यू मिलने की उम्मीद
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि रेल में सलाना हजारों यात्री सफर करते हैं. ऐसे में इंटरनेट सेवा के एवज में Advertisment से रेवेन्यू कमाई का जरिया खुल जाता है. इस कमाई को रेलवे सेवा को बेहतर करने में किया जा सकता है. रेलवे इस एप पर विज्ञापन भी चलाएगा, जो कि कमाई का मुख्य आधार होगा . यह विज्ञापन एप के होम पेज और कार्यक्रमों के बीच में चलेंगे.

Post navigation

Previous: बिहार, कर्नाटक में बाढ़ से 6 फीसदी फसल खराब: क्रिसिल।
Next: प्याज़ के बाद आलू ने निकाली लोगों की जान, आसमान पर पहुंचे दाम ।

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 7 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 7 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 7 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.