Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश झांसी: बच्चे को बाप से मिलाने कोर्ट पहुंची दादी तो उस पर टूटा दुखों का पहाड़
  • राज्य

उत्तर प्रदेश झांसी: बच्चे को बाप से मिलाने कोर्ट पहुंची दादी तो उस पर टूटा दुखों का पहाड़

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments

उत्तर प्रदेश : के झांसी में रेलवे कोर्ट के बाहर भीषण गर्मी के चलते डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई। मोबाइल चोरी के आरोप में पिछले आठ माह से बच्चे का पिता जेल में बंद है। बेटे से मिलने पहुंची मां आरोपित के डेढ़ माह के बच्चे को भी साथ में लेकर कोर्ट पहुंची थी।

जीआरपी ने 8 माह पहले मनीष पांडे को चोरी के आरोप में पकड़ा था और उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया था। इसके बाद से मनीष जेल में है। रेलवे कोर्ट में मनीष की मंगलवार को पेशी थी।

उससे मिलने के लिए मां शोभा मनीष के डेढ़ माह के बेटे को साथ लेकर झांसी आई थी। वह रेलवे कोर्ट के बाहर खड़ी मनीष का इंतजार कर रही थी। इसी बीच मनीष के डेढ़ साल के बेटे की मौत हो गई।

बच्चे की मौत की सूचना पाकर रेलवे कोर्ट के बाहर खड़े लोग सहम उठे। शोभा को रोता हुआ देख भीड़ जुट गई। शोभा ने बताया कि मनीष की पत्नी की मौत बच्चे को जन्म देते समय ही हो गई थी। तब से वही बच्चे को पाल रही थी। कुछ दिनों से बच्चे की तबीयत खराब थी। इसलिए उसे उसके पिता से मिलाने के लिए रेलवे कोर्ट आई थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अमित शाह बोले: आतंकवाद के खिलाफ कठोर से कठोर कानून होना चाहिए
Next: DELHI: के सरकारी स्कूल पहुंचे ‘सुपर 30’ फेम आनंद कुमार, जानें क्या कहा

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.