Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • DELHI: के सरकारी स्कूल पहुंचे ‘सुपर 30’ फेम आनंद कुमार, जानें क्या कहा
  • राज्य

DELHI: के सरकारी स्कूल पहुंचे ‘सुपर 30’ फेम आनंद कुमार, जानें क्या कहा

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

Anand Kumar: और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने बुधवार सुबह लाजपत नगर स्थित शहीद हेमू कॉलोनी सर्वोदय बाल विद्यालय पहुंचे।

यहा पहुंचकर आनंद कुमार ने कहा- “मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं एक सरकारी स्कूल में हूं। अगर देश भर के सरकारी स्कूल ऐसे बन गए तो भारत का विकाश हो जाएगा।”

आनंद कुमार ने आगे कहा कि सभी स्कूलों में हैप्पीनेस क्लास चलनी चाहिए, ताकि बच्चों का मन पढ़ाई में लग सके। अभी काफी स्कूलों में बड़े सुधार की जरूरत है। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने से ही देश सही मायने में तरक्की कर सकता है। हैप्पीनेस क्लास से बच्चे तनाव मुक्त हो सकेंगे, पूरे देश के बच्चों को इसकी जरूरत है।

बता दें कि आनंद कुमार और मनीष सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में हैप्पीनेस क्लासेज का दौरा किया। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आनंद कुमार गुरु शब्द को चरितार्थ करते हैं। उनके जीवन का योगदान देश के बच्चों को मिला है। आज आनंद कुमार दिल्ली आए हैं, उनके आभारी हैं। हर बच्चे को आनंद कुमार जैसा गुरु मिलना चाहिए।

सिसोदिया ने आगे कहा कि उन्होंने आज हैप्पीनेस क्लास देखी। सफलता के लिए करियर के साथ हैप्पीनेस भी जरूरी है। बड़े विश्वविद्यालयों से बड़ी डिग्रियां लेकर मोटे पैकेज पर काम करने से सफलता नहीं मिलती है। यह तब साकार होती है, जब आदमी खुश रहे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश झांसी: बच्चे को बाप से मिलाने कोर्ट पहुंची दादी तो उस पर टूटा दुखों का पहाड़
Next: HIGH COURT: का अहम फैसला U.P सरकार मृतक आश्रितों को नौकरी की बजाय दे पैकेज

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.