Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • सीएए सुशील मोदी के तंज पर प्रशांत किशोर का पलटवार, बताया- परिस्थितियों का डिप्टी सीएम
  • देश
  • बिहार

सीएए सुशील मोदी के तंज पर प्रशांत किशोर का पलटवार, बताया- परिस्थितियों का डिप्टी सीएम

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-2-2

    बिहार की सियासत में इन दिनों एक नाम सुर्खियों में है नागरिकता संसोधन कानून (Citizenship Amendment Act) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NRC) को लेकर पार्टी लाइन से अलग हटकर बयान देने वाले प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर हमला किया है। , प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में लिखा, “बिहार में नीतीश कुमार का नेतृत्व और JDU की सबसे बड़े दल की भूमिका बिहार की जनता ने तय किया है, किसी दूसरी पार्टी के नेता या शीर्ष नेतृत्व ने नहीं। 2015 में हार के बाद भी परिस्थितिवश उपमुख्यमंत्री बनने वाले सुशील मोदी से राजनीतिक मर्यादा और विचारधारा पर व्याख्यान सुनना सुखद अनुभव है।”

     इससे पहले प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव में जेडीयू को बीजेपी की तुलना में अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की सलाह दी थी। पीके के इस बयान पर सुशील मोदी ने पलटवार किया था। सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था, ‘2020 का विधानसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाना तय है। सीटों के तालमेल का निर्णय दोनों दलों का शीर्ष नेतृत्व समय पर करेगा। कोई समस्या नहीं है।’

      सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, ‘लेकिन जो लोग किसी विचारधारा के तहत नहीं, बल्कि चुनावी डाटा जुटाने और नारे गढ़ने वाली कंपनी चलाते हुए राजनीति में आ गए, वे गठबंधन धर्म के विरुद्ध बयानबाजी कर विरोधी गठबंधन को फायदा पहुंचाने में लगे हैं। एक लाभकारी धंधे में लगा व्यक्ति पहले अपनी सेवाओं के लिए बाजा तैयार करने में लगता है, देशहित की चिंता बाद में करता है.’ 

      Post navigation

      Previous: CDS का रोल होगा महत्वपूर्ण ,जानिए क्या होंगी उसकी शक्तियां
      Next: केशव बोले- हिंसा फैलाने में PFI का था हाथ, इनपे लगेगा प्रतिबंध

      Related Stories

      aNIL
      • उत्तर प्रदेश
      • दिल्ली
      • देश
      • मेन स्लाइड

      आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

      Sarvoday Times 1 month ago 0
      jk-police-vacancy-225
      • उत्तर प्रदेश
      • दिल्ली
      • देश
      • मेन स्लाइड

      खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

      Sarvoday Times 1 month ago 0
      CM-Yogi-21
      • उत्तर प्रदेश
      • दिल्ली
      • देश
      • मेन स्लाइड

      नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

      Sarvoday Times 1 month ago 0
      | ReviewNews by AF themes.