Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सौरव गांगुली ने कहा- मैं बिना सोचे-समझे नहीं बोलता टेस्ट मैच 4 दिन का करने पर
  • खेल
  • देश

सौरव गांगुली ने कहा- मैं बिना सोचे-समझे नहीं बोलता टेस्ट मैच 4 दिन का करने पर

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-5-1

कोलकाता. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने सोमवार को कहा कि 2023 से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मैचों को चार दिवसीय टेस्ट के रूप में कराने के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के प्रस्ताव पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. चार दिवसीय टेस्ट पर जब गांगुली से ईडन गार्डन्स पर उनका नजरिया जानना चाहा तो उन्होंने कहा, ‘सबसे पहले हमें प्रस्ताव देखना होगा, इसे आने दीजिए और इसके बाद हम देखेंगे. अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. बिना सोचे समझे टिप्पणी नहीं कर सकते.’

आप को बता दें आईसीसी की क्रिकेट समिति 2023 से 2031 के सत्र में टेस्ट मैचों को पांच दिवसीय की जगह चार दिवसीय करने पर औपचारिक विचार विमर्श करेगी. चार दिवसीय मैचों (4 Days Test Match) की जरूरत में कई मुद्दे भूमिका निभा सकते हैं जिसमें आईसीसी की और अधिक वैश्विक प्रतियोगिताओं के आयोजन की चाहत और बीसीसीआई की इस सत्र में अधिक द्विपक्षीय मुकाबलों की मांग है. इसके अलावा दुनिया भर में टी20 लीग का प्रसार हो रहा है और पांच दिवसीय मैच की मेजबानी में होने वाला खर्च भी शामिल है. चार दिवसीय टेस्ट कोई नयी धारणा नहीं है. इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड और आयरलैंड ने चार दिवसीय टेस्ट खेला था. इससे पहले 2017 में दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने भी ऐसा ही मैच खेला था.

4 दिन के टेस्ट मैच से क्या फायदा होगा?
बता दें चार दिवसीय टेस्ट मैच का कई बड़े बोर्ड और खिलाड़ी विरोध कर सकते हैं. वैसे अगर टेस्ट मैच चार (4 Days Test Match) दिनों के हो जाते हैं तो इससे सभी देशों को और ज्यादा मैच आयोजित करने का मौका मिल सकता है. बता दें अगर टेस्ट मैचों को 4 दिवसीय किया जाता है तो एक दिन में 90 की जगह 98 ओवर फेंके जाएंगे. टेस्ट मैच को चार दिवसीय करने के पीछे की सोच को इसलिए भी बल मिला है क्योंकि साल 2018 से अब तक 60 फीसदी मैच चार दिन या उससे कम वक्त में खत्म हुए हैं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केशव बोले- हिंसा फैलाने में PFI का था हाथ, इनपे लगेगा प्रतिबंध
Next: दीपिका की फिल्म ‘छपाक’ को मिला ‘U’ सर्टिफिकेट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.