Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • JNU हिंसा : दिग्विजय ने गृह मंत्री अमित शाह पर साधा तंज,मायावती ने की न्यायिक जांच की मांग
  • दिल्ली
  • देश

JNU हिंसा : दिग्विजय ने गृह मंत्री अमित शाह पर साधा तंज,मायावती ने की न्यायिक जांच की मांग

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
unnamed (5)

नई दिल्ली, जेएनयू परिसर में रविवार की शाम कुछ नकाबपोश बदमाश घुस गए थे. वे हाथ में डंडे और लोहे की रॉड लिए हुए थे. उन्होंने छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की बेरहमी से पिटाई कर दी. पिटाई से जेएनयू छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष सहित दो पदाधिकारी घायल हो गए. आइशी की सर पर डंडे से हमला किया गया. हमले के बाद लहूलुहान आइशी की तस्वीरें सोशल मीडिया में छा गईं. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. दो घंटे तक यूनिवर्सिटी में अफरा-तफरी का आलम रहा. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 28 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने सख्त कार्रवाई की मांग की है. मायावती ने कहा, जेएनयू में छात्रों व शिक्षकों के साथ हुई हिंसा अति-निन्दनीय व शर्मनाक है. केंद्र सरकार को इस घटना को अति-गंभीरता से लेना चाहिए. 

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘जेएनयू के छात्राओं के हॉस्टल में रात को घुसकर BJP के गुंडों द्वारा जो मारपीट की गई है, उसकी मैं घोर निंदा करता हूं. दिल्ली पुलिस देखती रही. क्या भारत के गृह मंत्री पर जवाबदारी नहीं बनती? गृह मंत्री या तो इन गुंडों पर सख्त कार्यवाही करें या इस्तीफा दें.’

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गोंडा में दबंंगों ने व्यवसायी की गाड़ी फूंकी
Next: JNU हिंसा : CM केजरीवाल के आवास पर बैठक शुरू, कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.