Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • JNU हिंसा : CM केजरीवाल के आवास पर बैठक शुरू, कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद
  • दिल्ली
  • देश

JNU हिंसा : CM केजरीवाल के आवास पर बैठक शुरू, कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
images

नई दिल्ली. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में हुई हिंसा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर बैठक चल रही है. कहा जा रहा है कि बैठक में आम आदमी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद हैं. गौरतलब है कि जेएनयू में हिंसा के बाद रविवार रात को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया था. सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा था कि जेएनयू में हुई हिंसा को जानकर मैं बहुत हैरान हूं. छात्रों पर बुरी तरह से हमला किया गया. पुलिस को तुरंत हिंसा को रोक शांति बहाल करनी चाहिए. अगर हमारे छात्र यूनिवर्सिटी के कैंपस में सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो देश कैसे तरक्की करेगा?

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार देर शाम दो छात्र गुटों में झड़प हो गई. इस दौरान चेहरा ढके और हाथों में डंडे लिए युवक और युवतियां लोगों को पीटते और वाहनों को तोड़ते दिखे. इस हमले में कई छात्र और टीचर घायल हो गए, जिन्‍हें इलाज के लिए एम्‍स में भर्ती कराया गया है. ऐसा बताया जा रहा है कि जेएनयू छात्र संघ अध्‍यक्ष समेत लगभग 20 छात्रों का एम्‍स में इलाज चल रहा है. वहीं पुलिस कमिश्नर आनंद मोहन ने मीडिया को बताया कि झड़प के बाद जेएनयू के अंदर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया है और अब वहां पर शांति कायम है.घटना को लेकर जामिया से जुड़े छात्र संगठन आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने के लिए पहुंच गए. छात्र पुलिस मुख्यालय के बाहर रातभर विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी कर रहे हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. ​

Post navigation

Previous: JNU हिंसा : दिग्विजय ने गृह मंत्री अमित शाह पर साधा तंज,मायावती ने की न्यायिक जांच की मांग
Next: कुशल पंजाबी के सुसाइड के बाद आया पत्नी का बयान, लापरवाह पिता है

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 2 months ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 2 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.