Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • खेलो इंडिया का उद्घाटन करने के लिए असम नहीं जाएंगे PM मोदी
  • राज्य

खेलो इंडिया का उद्घाटन करने के लिए असम नहीं जाएंगे PM मोदी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
_1578494667

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समयाभाव के कारण खेलो इंडिया गेम्स का उद्घाटान करने के लिए 10 जनवरी को असम नहीं जाएंगे। असम बीजेपी के प्रवक्ता दीवान ध्रुब ज्योति मराल ने बुधवार को आईएएनएस से कहा, ‘यह दौरा रद्द हो गया है।’

मराला ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री से संपर्क किया था, लेकिन दौरा संभव नहीं हो पाया है, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के पास समय नहीं है। उन्होंने कहा, ‘राज्य सरकार ने उनसे संपर्क किया, लेकिन वह समय नहीं निकाल सके।’

राज्य के वित्तमंत्री हिमांता बिस्व सरमा ने हालांकि कहा कि राज्य सरकार को प्रधानमंत्री का कोई कार्यक्रम नहीं प्राप्त हुआ है। सरमा ने कहा, ‘हमें प्रधानमंत्री का कोई कार्यक्रम नहीं मिला था। इसलिए जब पहले दौरा तय ही नहीं था, फिर रद्द कैसे हो सकता है?’

प्रधानमंत्री के गुवाहाटी आने की खबर ऐसे समय में आई थी, जब नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है। नए नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन की अगुआई कर रहे ऑल स्टूडेंट्स यूनियन (एएएसयू) ने मोदी के आगमन की स्थिति में बड़े विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ में वकील की नृशंस हत्‍या-इंस्‍पेक्‍टर सस्‍पेंड, प्रियंका ने कानून व्यवस्था पर फिर उठाए सवाल
Next: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बीते दिनों हुई हिंसा में शामिल नकाबपोशों की पहचान के लिए पुलिस को अहम सुराग मिले

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.