Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बीते दिनों हुई हिंसा में शामिल नकाबपोशों की पहचान के लिए पुलिस को अहम सुराग मिले
  • राज्य

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बीते दिनों हुई हिंसा में शामिल नकाबपोशों की पहचान के लिए पुलिस को अहम सुराग मिले

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
jnu__1578255175

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में बीते दिनों हुई हिंसा में शामिल नकाबपोशों की पहचान के लिए पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस इस मामले को सुलझाने के करीब है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। बता दें कि जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा में एक दर्जन से अधिक छात्र चोटिल हुए थे। जेएनयूएसयू प्रेसिडेंट आईशी घोष को भी चोट लगी है। 

परिसर में शनिवार को हुई हिंसा को लेकर पुलिस को कुल 11 शिकायतें मिली हैं। जिसमें एक जेएनयू के प्रोफेसर की ओर से है, जबकि तीन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और सात जेएनयूएसयू (JNUSU ) की तरफ से दर्ज कराई गई हैं। लोकल पुलिस से इन सभी शिकायतों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच एसआईटी को भेज दिया है। 

दूसरी ओर से जेएनयूएस छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने विवि परिसर में शनिवार को हुई हिंसा के मद्देनजर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया है, ‘मैं उस घटना की शिकायत दर्ज करा रही हूं, जिसमें भीड़ ने हमला करने, डराने और मेरी हत्या करने की साजिश रची और उस घटना को अंजाम दिया, जिसके लिए मैं आपसे एफआईआर दर्ज करने और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आग्रह करती हूं।’ 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खेलो इंडिया का उद्घाटन करने के लिए असम नहीं जाएंगे PM मोदी
Next: ईरान-US में तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप कुछ देर में करेंगे संबोधित

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.