Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • CAA याचिका पर बोले चीफ जस्टिस- हमारा देश एक कठिन दौर से गुजर रहा
  • देश

CAA याचिका पर बोले चीफ जस्टिस- हमारा देश एक कठिन दौर से गुजर रहा

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को उस याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें नागरिकता संशोधन कानून को संवैधानिक घोषित करने और इसे लागू करने के लिए सभी राज्यों को निर्देश देने की मांग की गई है। चीफ जस्टिस एस ए बोबडे ने इस याचिका पर हैरानी जताई और कहा कि ऐसा पहली बार है जब कोई यह मांग कर रहा है कि एक कानून को संवैधानिक घोषित कर दिया जाए। 

इस  समय इस तरह की याचिकाएं दाखिल करने से कुछ फायदा नहीं होगा । मौजूदा समय में हर किसी का लक्ष्य शांति स्थापित करना होना चाहिए । इस तरह की याचिकाओं से कोई मदद नहीं मिलेगी । इस कानून के संवैधानिक होने पर अभी अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ जो भी याचिकाएं दाखिल की गई हैं, उनकी सुनवाई तभी शुरू होगी जब हिंसा पूरी तरह से रुक जाएगी ।

बता दें कि गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता विनीत ढांडा की ओर से दायर याचिका में मांग की गई कि CAA को संवैधानिक घोषित किया जाए । इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस एस. ए. बोबडे, जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने की 

सीएए को लेकर सुप्रीम कोर्ट में पहले ही दर्जनों याचिकाएं दाखिल हो चुकी हैं , जिसमें AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, TMC सांसद महुआ मोइत्रा समेत कई नेताओं, संगठनों ने सर्वोच्च अदालत में CAA को गैर-संवैधानिक करार देने की अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिकाओं पर केंद्र सरकार को नोटिस भेजा था और सरकार का पक्ष मांगा था । इसके लिए केंद्र सरकार को चार सप्ताह का समय दिया गया है । 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नोएडा के ESI अस्पताल में आग से मची अफरा-तफरी…
Next: दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल दिसंबर 2021 बनकर तैयार हो जायेगा.. ट्रेन अब सीधे कश्मीर पहुंचेगी

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.