Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल दिसंबर 2021 बनकर तैयार हो जायेगा.. ट्रेन अब सीधे कश्मीर पहुंचेगी
  • देश

दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल दिसंबर 2021 बनकर तैयार हो जायेगा.. ट्रेन अब सीधे कश्मीर पहुंचेगी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
7

कश्मीर में बन रहे दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का निर्माणदिसंबर 2021 तक पूरा हो जाएगा। सरकार ने इसके लिए आखिरी समयसीमा तय कर दी है। इस पुल के बनने के बाद ट्रेन से कश्मीर घाटी जाने का मार्ग खुल जाएगा। नदी तल से इसकी उंचाई 359 मीटर (1,178 फीट) होगी। यह रेलवे लाइन एफिल टावर से 35 मीटर और कुतुब मीनार से 5 गुना ऊंचा होगा। 

कोंकण रेलवे के चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा, “रेलवे के 150 साल के लंबे इतिहास में यह सबसे चुनौतीपूर्ण कार्य होगा। कश्मीर को देश के शेष से हिस्सों से जोड़ने वाला दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल दिसंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसे इंजीनियरिंग का चमत्कार भी कह सकते हैं।” 2002 में उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक को राष्ट्रीय परियोजना घोषित किया गया था।

इस प्रोजेक्ट में विश्व के सबसे ऊंचे पुल (359 मीटर) का निर्माण सलाल हाईड्रो पावर डैम के पास चिनाब नदी पर हो रहा है। पुल की लंबाई 1315 मीटर है जो पेरिस के एफिल टॉवर से 35 मीटर ऊंचा है।

2021 तक प्रोजेक्ट का काम पुरा हो जाएगा। इससे कश्मीर घाटी भारतीय रेल नेटवर्क के साथ जुड़ जाएगी।  – संजय गुप्ता, कोंकण रेलवे चेयरमैन और एमडी 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: CAA याचिका पर बोले चीफ जस्टिस- हमारा देश एक कठिन दौर से गुजर रहा
Next: हार्दिक पंड्या ‘कॉफी विद करण’ विवाद पर पहली बार बोले, ‘गेंद मेरे पाले में नहीं थी’

Related Stories

aNIL
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

आरक्षण की चोरी करने वाले आज ज्ञान दे रहे हैं, अंबेडकर को अपमानित करने वाले आज सम्मान की बात करते हैं: अनिल राजभर

Sarvoday Times 2 days ago 0
jk-police-vacancy-225
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

खाकी पहनने का सपना हुआ पूरा, काबिलियत से मिली नौकरी

Sarvoday Times 2 days ago 0
CM-Yogi-21
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे, अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री योगी का जताया आभार

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.