Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नोएडा के ESI अस्पताल में आग से मची अफरा-तफरी…
  • दिल्ली
  • देश

नोएडा के ESI अस्पताल में आग से मची अफरा-तफरी…

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments

दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 24 स्थित ESI अस्पताल में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग लगते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया।

इस वक्त दमकलकर्मी राहत व बचाव का कार्य कर रहे हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के बाद अस्पताल में  भर्ती मरीजों को बाहर निकाला गया, यहां तक कि ओटी में भर्ती मरीजों को भी डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से निकाला। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल है। काफी नुकसान होने की सूचना है। अब तक इस बात का पता नहीं चला है कि यह आग कैसे लगी।

आग हॉस्पिटल के बेसमेंट में लगी थी। लेकिन धुआं 8वीं और 9वीं मंजिल तक भर गया। आग लगने की सूचना मिलते ही हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों में भगदड़ मच गई और उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल से बाहर निकाल कर खाली पड़े, मैदान में जमीन पर ही लिटा दिया गया। 

बताया जा रहा है कि जिस समय हॉस्पिटल में आग लगी, उस दौरान वहां पर दो सौ से अधिक मरीज भर्ती थे। अग्निशमन विभाग की छह गाड़ियों ने मौकें पर पहुंच कर आग को बुझाया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह आग शार्ट सर्किट के चलते लगी थी। 

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दीपिका पादुकोण की फिल्म “छपाक” में एसिड फेंकने वाले शख्स के धर्म में नहीं होगा कोई परिवर्तन
Next: CAA याचिका पर बोले चीफ जस्टिस- हमारा देश एक कठिन दौर से गुजर रहा

Related Stories

images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 12 hours ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.