Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • खुशखबरी! नए साल में पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी , जानें रेट
  • बिजनेस

खुशखबरी! नए साल में पेट्रोल-डीजल के दाम में कमी , जानें रेट

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-10-3

नई दिल्ली. नए साल में पहली बार आम आदमी को राहत मिली है. रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई है. जनवरी महीने में यह पहला मौका है जब तेल सस्ता हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल (Petrol) 11 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है जबकि डीजल (Diesel) के भाव में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है. रविवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के रेट पहली बार घटे. इस कटौती के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल का भाव 75.90 रुपये प्रति लीटर हो गया है. वहीं एक लीटर डीजल के लिए आपको 69.11 रुपये चुकाने होंगे.  

किस रेट पर मिल रहा है पेट्रोल-डीजल

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के मुताबिक शनिवार (11 जनवरी 2020) को दिल्ली (Delhi), मुंबई (Mumbai), कोलकाता (Kolkata) और चेन्नई (Chennai) में डीजल और पेट्रोल के रेट इस प्रकार रहे..

शहरपेट्रोल (रुपये/लीटर)डीजल (रुपये/लीटर)
दिल्ली75.969.11
मुंबई81.4972.47
कोलकाता78.4871.48
चेन्नई78.8673.04

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

रोजाना 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल  और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के 150 साल पूरे: मोदी ने कहा- अब इस बंदरगाह को श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा
Next: जियो की टक्कर में BSNL के नए Bharat Fiber ब्रॉडबैंड प्लान में 200Mbps की स्पीड से मिलेगा 1500GB डाटा

Related Stories

6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (16)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

साइबर खतरों पर चेतावनी: वित्त मंत्री ने कहा- साइबर हमलों से बचने के लिए वित्तीय क्षेत्र रहे असाधारण रूप से सतर्क

Sarvoday Times 5 months ago 0
download (15)
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मेन स्लाइड

मेटा और माइक्रोसॉफ्ट करेगी 20,000 से अधिक कर्मचारियों की छंटनी, एआई क्षेत्र में आएगा बदलाव

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.