Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • CAA-NRC पर विपक्ष को एक और झटका ममता-माया सहित AAP भी बैठक में नहीं होगा शामिल
  • दिल्ली
  • राजनीति

CAA-NRC पर विपक्ष को एक और झटका ममता-माया सहित AAP भी बैठक में नहीं होगा शामिल

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-20-2

नई दिल्ली . नागरिकता कानून के खिलाफ सोमवार को दिल्ली में विपक्षी दलों की मीटिंग बुलाई गई है। बताया गया है कि मीटिंग के माध्यम से इस मसले को लेकर विपक्षी एकता का संदेश दिया जाएगा। हालांकि CAA और NRC के विरोध में विपक्ष की एकजुटता में फूट पड़ गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी  ने विपक्ष की बैठक में भाग नहीं लेने का फैसला किया है।  इनके अलावा उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने भी बैठक में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है.

आज दिल्ली में होने वाली इस बैठक में अब आम आदमी पार्टी भी शामिल नहीं होगी. मायावती और ममता बनर्जी इस बैठक का पहले ही बहिष्कार कर चुकी हैं. अब आम आदमी पार्टी ने भी इस बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया है.

नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ देशभर में प्रदर्शनों के बीच साझा रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस ने समान विचारधारा वाली सभी पार्टियों को सोमवार को एक बैठक के लिए आमंत्रित किया है.CAA खिलाफ एक संयुक्त रणनीति बनाने के लिए और छात्रों के खिलाफ पुलिस की कथित बर्बरता के विरोध में सभी विपक्षी दल सोमवार दोपहर दो बजे संसद उपभवन में बैठक करेंगे. लेकिन इसमें आम आदमी पार्टी ने शामिल नहीं होने का फैसला किया है.

ये पार्टियां होंगी शामिल

इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके), इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, लेफ्ट, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), समाजवादी पार्टी (एसपी) समेत कई पार्टियां शामिल होंगी. पार्लियामेंट एनेक्सी में दोपहर 2 बजे होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रह सकते हैं.

बैठक का अहम मुद्दा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू), जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में हुई हिंसा है. इस मामले में कांग्रेस ने फैक्ट फाइंडिंग कमेटी भी बनाई थी. इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट आला कमान को सौंप दी है.

Post navigation

Previous: JNU violence: JNU में हिंसा करने वाली नकाबपोश लड़की की हुई पहचान, तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस
Next: काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए निर्धारित किये गये ड्रेस कोड ,जींस पहनकर नहीं कर सकेंगे शिव को स्पर्श

Related Stories

Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
aaajad-1200x900
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

2027 में सपा को अपनी हार साफ दिख रही’… दानिश आजाद अंसारी का अखिलेश पर तीखा हमला

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (2)33
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.