Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • JNU violence: JNU में हिंसा करने वाली नकाबपोश लड़की की हुई पहचान, तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस
  • दिल्ली

JNU violence: JNU में हिंसा करने वाली नकाबपोश लड़की की हुई पहचान, तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-4-3

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में हुई हिंसा के दौरान हाथ में डंडा लेकर नजर आने वाली नकाबपोश लड़की की पहचान हो गई है. दिल्ली पुलिस ने इस लड़की की पहचान कोमल शर्मा के रूप में की है. कोमल शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा है. वो डीयू में सेकेंड इयर की स्टूडेंट है. अब पुलिस इस लड़की से पूछताछ करने के लिए उसकी तलाश कर रही है.

दिल्ली पुलिस ने रविवार को उस लड़की की पहचान कर ली है, जो 5 जनवरी की शाम गुडों के बीच हाथ में डंडे लिए दिखाई दी थी। तीन जनवरी से पांच जनवरी की घटना की जांच में शामिल एसआईटी के अधिकारियों ने कहा कि हम सोमवार को लड़की को नोटिस जारी करेंगे और दो अन्य नकाबपोश लड़कों की पहचान के लिए जांच में शामिल होने के लिए कहेंगे। नकाब में दिखने वाली यह छात्रा दिल्ली विश्वविद्यालय के दौलराम कॉलेज की है।  

जेएनयू के छात्र और शिक्षक आरोप लगाते रहे हैं कि यह लड़की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्य है, मगर एसआईटी अधिकारियों ने उसके राजनीतिक संबंध पर कमेंट करने से इनकार कर दिया है। 

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों को दिल्ली पुलिस ने नोटिस दिया है, उनसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पूछताछ की जाएगी। नौ लोगों को आज से जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

ग्रुप के 44 लोग पहचाने : जांच में जुटी एसआईटी ने कथित रूप से हिंसा की साजिश के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप यूनिटी अगेंस्ट लेफ्ट के 60 में से 44 लोगों की पहचान कर ली है। क्राइम ब्रांच ने इन सभी को नोटिस भेजकर जांच के लिए बुलाया है। स्टिंग में दिखाई देने वाले जेएनयू के छात्र अक्षत अवस्थी के अलावा छात्र रोहित शाह को भी जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है। अक्षत अवस्थी के हमले का हिस्सा होने की बात का खुलासा हुआ था।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चीन को जबरदस्‍त झटका, ताइवान में साई इंग-वेन ने जीता राष्ट्रपति चुनाव
Next: CAA-NRC पर विपक्ष को एक और झटका ममता-माया सहित AAP भी बैठक में नहीं होगा शामिल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 10 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 10 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 10 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.