Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • शाहीन बाग: शाहीन बाग का रास्ता खुलवाने के लिए HC ने पुलिस को दिया निर्देश
  • दिल्ली

शाहीन बाग: शाहीन बाग का रास्ता खुलवाने के लिए HC ने पुलिस को दिया निर्देश

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-6-4

दिल्ली हाई कोर्ट ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जारी प्रदर्शनों के चलते 15 दिसंबर से बंद कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग को खोलने की जनहित याचिका पर आज यानी मंगलवार को सुनवाई की। दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को 15 दिसंबर से बंद कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग मामले को देखने का निर्देश दिया है। बंद पड़े कालिंदी कुंज-शाहीन बाग मार्ग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया कि जनहित का ध्यान रखें और कानून-व्यवस्था कायम करें।

सोमवार को मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ के समक्ष याचिका आई, जिसे मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर दिया गया। दायर इस जन हित याचिका में कहा गया कि रास्ता बंद होने के कारण हर दिन यातायात प्रभावित हो रहा है और बड़ी संख्या में राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अधिवक्ता अमित साहनी के माध्यम से दायर याचिका में पुलिस आयुक्त को कालिंदी कुंज- शाहीन बाग, ओखला अंडरपास के बंद हिस्से को खुलवाने का निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका के अनुसार यह अस्थायी व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसे हर दिन बढ़ाया गया। याचिका के अनुसार कालिंदी कुंज-शाहीन बाग का हिस्सा दिल्ली, फरीदाबाद और नोएडा के बड़े हिस्से को जोड़ता है और हजारों की संख्या में वाहन यहां से गुजरते हैं। लेकिन, इस रास्ते के बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दम है तो राम मंदिर का निर्माण रोक कर दिखाओ : अमित शाह
Next: अमिताभ बच्चन की समधन , ऋषि कपूर की बहन रितु नंदा का निधन, जूझ रही थी कैंसर से

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 14 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.