Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • RSS: की ‘सामाजिक सद्भाव गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक, शनिवार और रविवार को वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में आयोजित की जाएगी
  • राज्य

RSS: की ‘सामाजिक सद्भाव गतिविधि की अखिल भारतीय बैठक, शनिवार और रविवार को वृंदावन स्थित वात्सल्य ग्राम में आयोजित की जाएगी

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

एजेंडा रहेगा: जातिवाद की खाई को खत्म कर हिंदू समाज को एकजुट करना। इसके लिए आरएसएस के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार की शाम को ही वात्सल्य ग्राम पहुंच गए हैं। जबकि संघ के सहकार्यवाह भईयाजी जोशी, दत्तात्रेय होसबोले और कृष्णगोपाल जैसे बड़े संघ पदाधिकारी देर रात पहुंचेंगे।

आरएसएस में जिस तरह कई कार्य विभाग, जैसे भारतीय जनता पार्टी, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू जागरण और अधिवक्ता परिषद आदि होते हैं। इसी तरह संघ की विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी संचालित होती हैं। इनमें सामाजिक सदभाव, गो संरक्षण, धर्म जागरण, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण आदि गतिविधियां प्रमुख हैं।

इन्हीं में से शनिवार और रविवार की वात्सल्य ग्राम में आयोजित होने वाली बैठक सामाजिक सदभाव की है। इस बैठक में उप्र के सभी प्रांतों के दो-दो पदाधिकारी शामिल होंगे। लगभग 110 लोग इस बैठक का हिस्सा होंगे।

बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर मंथन किया जाएगा कि समाज के सभी वर्गों को हिंदुत्व की विचारधारा से कैसे जोड़ा जाए। खासकर पिछड़ी जातियों की ओर संघ का खासा ध्यान है।

इसके लिए संघ ने जातिवाद की खाई को भरने का फैसला किया है। इसी के लिए प्रांतीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा, कि वे ऐसे कार्यक्रम आयोजित करें, जिससे हिंदू समाज एकजुट हो सके।

इस बैठक की खास बात यह है कि बैठक को गोपनीय तरीके से सम्पन्न कराया जाएगा। जबकि कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा जाएगा।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: PM MODI अमेरिका के एनआरजी स्टेडियम में, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सम्मान में एक सामुदायिक सम्मेलन आयोजित करेगा
Next: पसंदीदा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर, फिल्म ‘साहो’ में एक्शन से भरपूर अवतार के साथ दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.