Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रपति ने निर्भया गैंगरेप केस के दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका की खारिज
  • दिल्ली

राष्ट्रपति ने निर्भया गैंगरेप केस के दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका की खारिज

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (2)

निर्भया गैंगरेप केस में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका खारिज कर दी है. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्भया मामले के दोषियों में से एक की दया याचिका आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजी थी. मंत्रालय ने याचिका को अस्वीकार करने की सिफारिश की थी. निर्भया सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में मौत की सजा पाए चार दोषियों में से एक मुकेश सिंह ने दया याचिका कुछ दिन पहले ही दायर की थी दिल्ली के उप राज्यपाल ने गुरुवार को मुकेश सिंह की दया याचिका गृह मंत्रालय को भेजी थी. इसके एक दिन पहले दिल्ली सरकार ने याचिका अस्वीकार करने की सिफारिश की थी.

दिल्ली की एक अदालत ने चारों दोषियों 32 वर्षीय मुकेश सिंह, 26 वर्षीय विनय शर्मा, 31 वर्षीय अक्षय कुमार सिंह और 25 वर्षीय पवन गुप्ता को सुनाई गई मौत की सजा पर अमल का आदेश ‘डेथ वॉरंट’ सात जनवरी को जारी किया था.

तब अदालत ने इनके फांसी की तारीख 22 जनवरी तय की थी AAP सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट से बुधवार को कहा था कि मामले के दोषी को पूर्व निर्धारित तारीख 22 जनवरी को फांसी नहीं दी जा सकती क्योंकि उनमें से एक दोषी ने दया याचिका दी है और कारावास नियमावली के मुताबिक जब तक सभी कानूनी विकल्प समाप्त नहीं हो जाते, फांसी नहीं दी जा सकती. ऐसे में अब मुकेश सिंह की याचिका खारिज होने के बाद आज ही डेथ वॉरंट पर सुनवाई होनी है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वतंत्रदेव सिंह यूपी भाजपा के 19वें प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
Next: मोहन भागवत ने कहा कि संघ की आगामी योजना दो बच्चों का कानून है

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 13 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 13 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 13 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.