Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मोहन भागवत ने कहा कि संघ की आगामी योजना दो बच्चों का कानून है
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली

मोहन भागवत ने कहा कि संघ की आगामी योजना दो बच्चों का कानून है

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
default

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मोहन भागवत मुराबाद में हैं। वहां उन्होंने गुरुवार को जिज्ञासा सत्र में स्वयंसेवकों के प्रश्नों के सवाल का जवाब दिया। मोहन भागवत ने एक सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि संघ की आगामी योजना दो बच्चों का कानून है। उन्होंने कहा कि ऐसा संघ का मत है। इस पर फैसला सरकार को लेना है। राममंदिर मुद्दे पर उन्होंने कहा कि संघ की भूमिका इस प्रकरण में सिर्फ ट्रस्ट निर्माण होने तक है।

इस दौरान संघ की क्षेत्रीय कार्यकारिणी के चुनिंदा 40 पदाधिकारी उपस्थित थे। संघ के भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबित एक स्वयंसेवक ने जब संघ प्रमुख से पूछा कि राममंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट से हल हो चुका है, अब इसमें संघ की क्या भूमिका होगी। भागवत ने उत्तर में कहा कि मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट निर्माण होते ही संघ का काम पूरा हो जाएगा और संघ खुद इससे अलग कर लेगा।

एक स्वयंसेवक ने पूछा कि क्या अयोध्या के बाद अब संघ काशी और मथुरा का मुद्दा उठाएगा तो संघ प्रमुख ने स्पष्ट इंकार कर दिया उन्होंने कहा कि चाहे अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला हो या फिर सीएए लागू करने का, इन सभी पर संघ पूरी तरह सरकार के फैसले के साथ खड़ा है।

इसके बाद संघ खुद को इससे अलग कर लेगा। एक प्रश्न के उत्तर में संघ प्रमुख ने कहा कि काशी-मथुरा संघ के एजेंडे में न तो कभी थे और न ही कभी होंगे साथ ही आपको बता दें कि सर संघसंचालक मुरादाबाद के एमआईटी के सभागार में जिज्ञासा सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस सत्र में वो सवालों का जवाब दे रहे थे।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति ने निर्भया गैंगरेप केस के दोषी मुकेश सिंह की दया याचिका की खारिज
Next: सीएम योगी ने कहा पिछली सरकारों की वजह से आत्महत्या को मजबूर हुए किसान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 11 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 11 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 11 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.