Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Delhi Elections 2020: आप ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’,35 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्‍य
  • दिल्ली

Delhi Elections 2020: आप ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’,35 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्‍य

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-5-5

देश की राजधानी दिल्‍ली में विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार का दौर चरम पर है. दिल्‍ली मी तीनों प्रमुख पार्टियां आम आदमी पार्टी (AAP), बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) मतदाताओं को रिझाने के लिए लगातार चुनाव प्रचार कर रही है. इस बीच, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को ‘केजरीवाल गारंटी कार्ड’ लॉन्‍च करेंगे. पार्टी कार्यालय में लॉन्‍च किए जाने वाले इस कार्ड में केजरीवाल सरकार के पांच वर्षों के कामकाज का लेखाजोखा होगा. जानकारी के मुताबिक, इसके बाद संभवत: 26 जनवरी के बाद AAP अपना पूरा घोषणापत्र जारी करेगी.

35 लाख घरों तक जाने का लक्ष्‍य
AAP ‘केजरीवाल गारंटी कार्ड’ के साथ डोर-टू-डोर कैंपेन करेगी और लोगों को दिल्‍ली सरकार के द्वारा पिछले पांच वर्षों में किए गए का काम का लेखाजोखा देगी. बताया जा रहा है कि सीएम अरविरंद केजरीवाल की पार्टी ने इस कार्ड के साथ देश की राजधानी के 35 लाख घरों तक जाने और अपनी उपलब्धियां बताने का लक्ष्‍य रखा है. वहीं, सत्‍तारूढ़ पार्टी का पूरा घोषणापत्र 26 जनवरी के बाद आने की संभावना जताई गई है.

उन्होंने बताया कि इसमें जो घोषणाएं हैं वह कुछ पहले से चल रही हैं कुछ आने वाले समय में होगी। जानिए क्या है वो बातें-

  • 24 घंटे बिजली जारी रहेगी
  • 200 यूनिट फ्री बिजली जारी रहेगी
  • हाईटेंशन तारों के जंजाल से मुक्त कराएंगे दिल्ली
  • हर घर में टोटी से पानी पहुंचेगा
  • 24 घंटे आपके नल में पानी मिलेगा, ताकि बिना आरो के पानी पी सकें
  • 20,000 लीटर पानी मुफ्त रहेगा
  • दिल्ली में पैदा होने वाले हर बच्चे को ग्रैजुएशन तक अच्छी शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार की, चाहे प्राइवेट स्कूल हो या सरकारी स्कूल का बच्चा हो
  • दिल्ली के हर नागरिक को अच्छे से अच्छा इलाज और मुफ्त इलाज की गारंटी हमारी है

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: निर्भया केस : दोषियों के वकील को मिला दिल्ली बार काउंसिल का नोटिस , 25 लाख का लगाया था जुर्माना
Next: नागरिकता कानून :लखनऊ सीएए और एनआरसी को लेकर खुले आसमान के नीचे महिलाओं का प्रदर्शन जारी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.