Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • निर्भया केस : दोषियों के वकील को मिला दिल्ली बार काउंसिल का नोटिस , 25 लाख का लगाया था जुर्माना
  • दिल्ली

निर्भया केस : दोषियों के वकील को मिला दिल्ली बार काउंसिल का नोटिस , 25 लाख का लगाया था जुर्माना

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download-4-7

निर्भया मामले में फांसी की सजा पाए चारों दोषियों अक्षय सिंह ठाकुर, विनय कुमार शर्मा, पवन कुमार गुप्ता और मुकेश सिंह में से तीन के वकील एपी सिंह को दिल्ली  बार काउंसिल (Bar Council of Delhi) ने नोटिस जारी किया है। 

निर्भया मामले की सुनवाई के दौरान अदालत में पेश नहीं होने पर दोषियों के वकील एपी सिंह को दिल्ली बार काउंसिल (बीसीडी) ने शनिवार को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। इस मामले में हाईकोर्ट ने वकील एपी सिंह पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

दिल्ली बार काउंसिल के अध्यक्ष केसी मित्तल ने कहा कि शुक्रवार की बैठक में निर्भया मामले में हाईकोर्ट के आदेश के मद्देनजर वकील एपी सिंह को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया गया है।

नोटिस में जवाब मांगा गया है कि निर्भया केस से जुड़ी सुनवाई के दौरान वे कोर्ट में पेश क्यों नहीं हुए और अदालत के साथ लुकाछिपी का खेल क्यों खेला? गौरतलब है कि अदालत कई मौकों पर दोषियों के वकील एपी सिंह को फटकार भी लगा चुकी है कि वे कानून की आड़ में दोषियों की सजा की तारीख को बार-बार बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हार्दिक पटेल की गिरफ्तारी पर भड़कीं प्रियंका , BJP परेशान कर रही है
Next: Delhi Elections 2020: आप ने लॉन्च किया ‘केजरीवाल का गारंटी कार्ड’,35 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्‍य

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.