Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू-कश्मीर में 2G मोबाइल इंटरनेट सुविधा 25 जनवरी से शुरू हो गई है
  • जम्मू कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में 2G मोबाइल इंटरनेट सुविधा 25 जनवरी से शुरू हो गई है

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (1)

पांच महीने से ज्यादा समय तक तक बंद रहने के बाद शुक्रवार देर रात से कश्मीर घाटी में पोस्टपेड के साथ ही प्रीपेड फोन पर 2G मोबाइल इंटरनेट सेवाएं शुरू हो गई हैं. इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया है. हालांकि, जम्मू-कश्मीर प्रशासन द्वारा मंजूर 301 वेबसाइट्स तक ही लोगों की पहुंच होगी. जम्मू कश्मीर प्रशासन के गृह विभाग की एक अधिसूचना के मुताबिक मोबाइल फोन पर 2G स्पीड के साथ इंटरनेट सुविधा 25 जनवरी से शुरू हो गई है. सोशल मीडिया साइट्स तक घाटी के लोगों की पहुंच नहीं होगी और तय वेबसाइट्स तक ही उनकी पहुंच हो सकेगी.

यह सुविधा पोस्टपेड और प्रीपेड सिम कार्ड पर उपलब्ध होगी. जिन साइट्स को मंजूरी दी गई है, उनमें सर्च इंजन और बैंकिंग, शिक्षा, समाचार, यात्रा, सुविधाएं और रोजगार से संबंधित हैं. इससे पहले घाटी में प्रीपेड मोबाइल सेवा शुरू करने और जम्मू खंड में 2G मोबाइल डेटा सेवा शुरू करने का फैसला किया गया था. जम्मू के दस जिलों और कश्मीर के दो जिलों (कुपवाड़ा और बांदीपोरा) में पहले से ही 2G इंटरनेट सेवा दी जा रही है. जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांटने के फैसले के साथ पांच अगस्त को घाटी में इंटरनेट और मोबाइल सेवाएं रोक दी गई थीं

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिगबॉस 13 में पारस-शेफाली ने फिक्स्ड डिपॉजिट का निकाला गलत मतलब, गौहर खान ने दिया जवाब
Next: सुषमा स्वराज के नाम पर रखा जाएगा अम्बाला सिटी बस अड्डे का नाम

Related Stories

K
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 30 श्रद्धालुओं की मौत, सैकड़ों फंसे, बचाव कार्य जारी

Sarvoday Times 1 year ago 0
uiyoi-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

चार हफ्ते गर्म पानी में डालकर पी लीजिए इलायची बीज का पानी

Sarvoday Times 2 years ago 0
ओइज्पोइज
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गोंडा: बिना अनुमति दौड़ा करण का काफिला, होगी कार्रवाई

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.