Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • JHARKHAND: रांची में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार रात दवा कारोबारी के घर परिवार को बंधक बनाकर डाका डाला
  • राज्य

JHARKHAND: रांची में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार रात दवा कारोबारी के घर परिवार को बंधक बनाकर डाका डाला

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments

डकैत मनीष के घर में बालकनी के सहारे रात एक बजे घुसे। इसके बाद दरवाजा तोड़ अंदर प्रवेश किया। अंदर घुसते ही डकैतों ने घर के सभी लोगों को बंदूक की नोक पर एक कमरे में बंद कर दिया और शोर मचाने पर बम से उड़ाने की धमकी दी।

डरा-सहमा परिवार काफी देर बाद बाहर निकला। जब उन्हें लगा कि डकैत चले गए, तब रिश्तेदारों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिटी एसपी हरिलाल चौहान दल बल समेत पहुंचे। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड भी बुलाई गई।

अपराधी यहां तीन घंटे तक उत्पात मचाते रहे। लूटपाट के बाद सभी को कमरे में ही छोड़ भाग निकले। घटना को पांच हथियारबंद डकैतों ने अंजाम दिया। डकैत तीन घंटे उत्पात मचाने के बाद चार लाख नकद और चार लाख के गहने ले गए।

एफएसएल टीम ने मौके से कई नमूने लिए। इसके बाद पुलिस की टीम ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की तलाश की। पुलिस मनीष की दुकान में काम करने वाले लोगों का भी ब्योरा खंगाल रही है।

बताया जाता है कि डकैत चार पहिया वाहन से आए थे। एक महिला ने बताया कि वह मॉर्निंग वॉक पर थी, इसी दौरान पांच लोग बैग में सामान लेकर जा रहे थे। जतरा टांड़ के पास सभी एक गाड़ी में बैठकर चले गए।

पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे किसी परिचित का हाथ हो सकता है, क्योंकि मनीष के बारे में डकैतों को पुख्ता जानकारी थी। पुलिस को चड्डी-बनियान और लोकल गिरोह पर भी शक है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अभिनेत्री अनन्या पांडे गुरुवार को राजधानी लखनऊ के इसाबेला थोबर्न कॉलेज ( IT ) पहुंचीं
Next: BIHAAR: के मुजफ्फरपुर में अंकज कुमार ठाकुर को गोलि मार के हत्या कर दी

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.