Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • BIHAAR: में बच्चा चोरी के खिलाफ कुछ इस कदर दहशत का माहौल बन गया
  • राज्य

BIHAAR: में बच्चा चोरी के खिलाफ कुछ इस कदर दहशत का माहौल बन गया

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 0 comments

पटना के मनेर के महिनावा टोला के समीप भी ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के आरोप में एक विक्षिप्त की जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भतीर् कराया। उन्होंने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने और अभिभावकों से सजग रहने की अपील की है। उन्होंने किसी सोशल साइट पर कोई भी खबर शेयर करने या पोस्ट करने से पहले उसकी सत्यता जान लेने की भी लोगों से अपील की है।

कि जहां कहीं भी किसी पर बच्चा चोरी का शक होता है, लोग उग्र हो जा रहे हैं और उसकी जमकर पिटाई कर दे रहे हैं। पटना में पिछले एक सप्ताह के दौरान प्रतिदिन ऐसे मामले प्रकाश में आए हैं।

राज्य की राजधानी में शुक्रवार को ऐसे तीन मामले सामने आए। बच्चा चोरी के नाम पर तीन जगहों पर उन्मादी हिंसा की घटनाएं हुईं। पटना के परसा के रहीमपुर में ग्रामीणों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए एक साधु की पिटाई कर दी।

अधमरा होने तक लोग साधु को पीटते रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का शिकार होना पड़ा। बाद में साधु को पुलिस किसी प्रकार बचाकर थाने लाई, जिसकी पहचान जहानाबाद जिले के एरकी गांव निवासी रामव्रत राठौर (4० वर्ष) के रूप में हुई।

परसा बाजार के थाना प्रभारी जयप्रकाश ने कहा कि साधु मानसिक रूप से बीमार लगता है। उन्होंने कहा कि वीडियो फूटेज के आधार पर भीड़ में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

नौबतपुर के मोहनीपोखर गांव में भी एक वृद्ध को बच्चा चोर कहकर लोगों ने बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।

ऐसा नहीं कि ऐसी घटनाएं केवल पटना में घट रही हैं। राज्य के रोहतास जिले में दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग में 26 जुलाई को बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं को पकड़ कर भीड़ ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से किसी तरह दोनों महिलाओं को निकाल कर इलाज के लिए अस्पातल में भतीर् कराया।

पुलिस भी ऐसी घटनाओं से परेशान है। पुलिस मुख्यालय ने ऐसे अफवाह फैलाने वाले गिरोहों को चिह्नित कर कार्रवाई करने के निदेर्श दिए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, “सिर्फ अफवाह पर किसी भी व्यक्ति या विक्षिप्त की ग्रामीणों की उग्र भीड़ कहीं भी, कभी भी पिटाई कर दे रही है। इस मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।”

पुलिस ने बताया कि ऐसे मामलों में संवेदनशील इलाकों में लाउडस्पीकर लगाकर पूरे क्षेत्र में इस तरह की अफवाह से बचने के लिए अपील की जा रही है। इस मुद्दे पर नागरिकों, बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित करवाई जा रही है।

कई थाना क्षेत्रों में प्रबुद्ध और समाजसेवा में सक्रिय लोगों को साथ लेकर एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसका उद्देश्य है कि सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित गलत समाचार और अफवाहों की जानकारी ग्रुप में दी जाए।

पटना की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक कहती हैं कि सोशल मीडिया में गलत खबरों के कारण बच्चा चोरी की अफवाह की घटनाएं घट रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में पटना में ऐसी छह से अधिक घटनाएं सामने आई हैं।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: JAMMU KASHMIR: में शुक्रवार को सरकार की तरफ से आतंकी हमले के मद्देनजर अमरनाथ यात्रा में कटौती और पर्यटकों को घाटी छोड़कर जाने को कहा
Next: जौहर विश्वविद्यालय: के लिए जबरन जमीन कब्जाने के आरोप में आजम खां पर आज शनिवार को एक और केस दर्ज हुआ

Related Stories

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य

कटका में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का शुभारंभ, किसानों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं

Sarvoday Times 2 months ago 0
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • राज्य
  • विदेश

सीएम रेखा की बच्चियों को सौगात: साइकिल देकर पूछा- खुश हैं, छात्राएं बोलीं- यस मैम; ₹2500 पर कही ये बात

Sarvoday Times 2 months ago 0
15-Ayodhya-26.
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • राज्य

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट निगरानी में हो जांच हो: अवधेश प्रसाद

Sarvoday Times 3 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.