Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • Budget 2020: बजट से पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स में तेजी
  • बिजनेस
  • महाराष्ट्र

Budget 2020: बजट से पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स में तेजी

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
download (8)

बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट मुंबई: 

सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अच्छी तेजी देखी गयी थी हालांकि, यह तेजी ज्यादा समय तक बरकरार नहीं रह सकी और सूचकांक करीब 50 अंक बढ़कर चल रहा था. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 48.03 अंक यानी 0.12 प्रतिशत बढ़कर 40,961.85 अंक पर पहुंच गया था. एक समय, सेंसेक्स 168.91 अंक यानी 0.41 प्रतिशत बढ़कर 41,082.73 अंक पर पहुंच गया था. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती दौर में मामूली 3.20 अंक यानी 0.03 प्रतिशत गिरकर 12,032.60 अंक पर आ गया था. 

शनिवार को संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी, बजट के कारण शनिवार को भी शेयर बाजार खुले हुए हैं. शेयर बाजार के कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स में 250 अंको की गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं निफ्टी 12,000 के आंकड़ों से नीचे काम कर रहा था. बाद के कारोबार में बाजार में सुधार देखने को मिला है.  शुक्रवार बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स में 190.33 अंकों की गिरावट हुई थी और सेंसेक्स 40723.49 अंकों पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 11962.10 के आंकड़ों पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स की कंपनियों में सबसे ज्यादा 4 प्रतिशत की तेजी कोटक महिंद्रा बैंक में आई. बजाज ऑटो, इंडसइंड बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस और भारती एयरटेल भी लाभ में रहे थे. इसके विपरीत पावरग्रिड, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, एनटीपीसी और टीसीएस के शेयरों में गिरावट रही थी. विश्लेषकों के मुताबिक, शेयर बाजार अब पूरी तरह से आर्थिक सर्वेक्षण और केंद्रीय बजट पर ध्यान दे रहा है.

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पाकिस्तानी मंत्री को केजरीवाल ने सुनाया खरी-खरी,और कहा नरेंद्र मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं
Next: हैप्पी बर्थडे जैकी श्रॉफ:जब आंखों के सामने देखा था भाई को डूबते हुए, उसकी मौत के बाद ली ये कसम

Related Stories

WhatsApp Image 2026-06-26 at 5.18.34 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र

आईफा कॉनेक्स का दूसरा संस्करण लौट रहा है, मनोरंजन के भविष्य पर होगा मंथन

Sarvoday Times 3 months ago 0
WhatsApp Image 2026-06-24 at 6.18.21 PM
  • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

प्यार और रिश्तों को लेकर बदल गई मेरी सोच – निहारिका चौकसे

Sarvoday Times 3 months ago 0
6F7A4396
  • उत्तर प्रदेश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने 17 फार्मा कम्पनियों को लेटर ऑफ कम्फर्ट प्रदान किये

Sarvoday Times 5 months ago 0
| ReviewNews by AF themes.