Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पाकिस्तानी मंत्री को केजरीवाल ने सुनाया खरी-खरी,और कहा नरेंद्र मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं
  • जम्मू कश्मीर

पाकिस्तानी मंत्री को केजरीवाल ने सुनाया खरी-खरी,और कहा नरेंद्र मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं

Ranjeet Gupta 7 years ago (Last updated: 7 years ago) 1 minute read 0 comments
kejriwal_5522762_835x547-m

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पाकिस्तान के मंत्री के बयानबाजी का सीएम अरविंद केजरीवाल ने करारा जवाब दिया है पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने की अपील की थी। लेकिन केजरीवाल ने इस मंत्री को खरी-खरी सुना दी।

केजरीवाल ने ट्वीट किया- नरेंद्र मोदी जी भारत के प्रधानमंत्री हैं। मेरे भी प्रधानमंत्री हैं। दिल्ली का चुनाव भारत का आंतरिक मसला है और हमें आतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं। पाकिस्तान जितनी कोशिश कर ले, इस देश की एकता पर प्रहार नहीं कर सकता।

कुमार विश्वास भी भड़के

वहीं, कुमार विश्वास ने भी इसे लेकर तल्ख ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- दिल्ली में मोदी के हारने से तुम्हें कैसे फ़ायदा होगा बे पाकिस्तानी पिस्सू ? बेहतर है कि अपने फेल कप्तान की सरकार को बचाने की जुगत में जुट! चल निकल चीनी पापाओं की अमरीकी ब्रीड के परजीवी लकड़बग्घे।

मनोज तिवारी का केजरीवाल पर निशाना 

वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इसे लेकर केजरीवाल को ही निशाने पर ले लिया। उन्होंने केजरीवाल और आप को टैग करते हुए लिखा- टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थक @ArvindKejriwal आप को हर बार पाकिस्तान से समर्थन मिलना एक चिंता का विषय है…दिल्ली की जनता को आप स्पष्ट करें कि क्या @AamAadmiParty पाकिस्तान के सहारे दिल्ली के चुनावी मैदान में उतरी है?

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू-श्रीनगर: जम्मू के नगरोटा में एक टोल प्लाजा पर 3 आतंकी ढेर, 2 की तलाश जारी
Next: Budget 2020: बजट से पहले शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, शुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स में तेजी

Related Stories

K
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, 30 श्रद्धालुओं की मौत, सैकड़ों फंसे, बचाव कार्य जारी

Sarvoday Times 1 year ago 0
uiyoi-1
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राज्य

चार हफ्ते गर्म पानी में डालकर पी लीजिए इलायची बीज का पानी

Sarvoday Times 2 years ago 0
ओइज्पोइज
  • उत्तर प्रदेश
  • जम्मू कश्मीर
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

गोंडा: बिना अनुमति दौड़ा करण का काफिला, होगी कार्रवाई

Sarvoday Times 2 years ago 0
| ReviewNews by AF themes.